विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले की Photos, रस्सी जली नहीं और बोतल फूट गई

Published: Wed, 17 Jun 2026 12:45 PM (GMT+05:30)

रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस प्रांत कार्यालय पर मंगलवार रात दो युवकों ने पेट्रोल बम से हमला किया। सीसीटीवी में ...और पढ़ें

HighLights

  1. रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला।

  2. दो युवकों ने आधी रात हमला किया, सीसीटीवी में कैद।

  3. पुलिस जांच में जुटी, कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में संघ के कार्यालय पर हमला का मामला सामने आया है। दरअसल रांची के निवारणपुर स्थित RSS प्रांत कार्यालय पर मंगलवार रात दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंककर हमला किया। यह घटना रात 12:36 बजे हुई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गया।

सुबह जब स्वयंसेवक एकात्मता स्तोत्र पाठ के लिए हॉल में गए तो फर्श पर पेट्रोल भरी बोतलें दिखीं। 

WhatsApp Image 2026-06-17 at 11.23.27 AM

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तब जाकर हमले की पूरी जानकारी सामने आई।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 11.23.26 AM

फुटेज में दोनों संदिग्ध युवकों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 11.23.26 AM (1)

घटना के समय कार्यालय में प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, प्रांत सह-व्यवस्था प्रमुख आनंद तुलस्यान, अजय कुमार, प्रांत कार्यालय प्रमुख नरसिंह सिंह, महानगर प्रचारक विशाल कुमार समेत कई स्वयंसेवक और कर्मचारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 11.00.51 AM

सूचना मिलते ही रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा विधायकों और सैकड़ों स्वयंसेवकों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 11.00.50 AM

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 12.18.07 PM

घटना के बाद आरएसएस कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Video: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना