नहाने के लिए नदी में बुलाया, दुष्कर्म के बाद गला घोंटा; रांची में छात्रा मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार
रांची में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें
-1792568578266_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
रांची में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या।
23 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, जुर्म कबूल किया।
नहाने के बहाने नदी बुलाकर दिया वारदात को अंजाम।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के रांची जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और गला घोंटकर उसकी हत्या करने के आरोप में 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा, 17 वर्षीय लड़की का शव रविवार को उसके घर से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर झाड़ियों में मिला।
नहाने के बहाने नदी में बुलाया
मुरी चौकी के प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटना के दिन, नशे की हालत में आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को फोन किया और उसे नहाने के लिए नदी पर चलने को कहा।
उन्होंने बताया कि लड़की अपनी सात साल चचेरी बहन के साथ मौके पर पहुंची, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी जुर्म किया कबूल
सिल्ली के डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि छापेमारी के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर लड़की का मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।"
चचेरी बहन के साथ गई थी लड़की
पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपने भाई और भाभी से मिलने जा रही है।
कुछ देर बाद चचेरी बहन घर लौट आई, जिसके बाद परिवार वालों ने लड़की की तलाश शुरू की। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला।
यह भी पढ़ें- रांची में चचेरे भाई के साथ निकली थी नाबालिग, कुछ घंटे बाद झाड़ियों में मिली लाश; दुष्कर्म के बाद हत्या का शक
समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
