डॉ.रमेश पांडेय बने रहेंगे रांची विवि के कुलपति
रांची : डॉ.रमेश पांडेय रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर बने रहेंगे। राज्यपाल-सह- कुलाधि
रांची : डॉ.रमेश पांडेय रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर बने रहेंगे। राज्यपाल-सह- कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें 3 मार्च 2018 की तिथि से अगले तीन साल के लिए फिर से नियुक्त किया है। उन्होंने झारखंड विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत राज्य सरकार के परामर्श से उनकी दोबारा नियुक्ति की है। राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके शतपथी ने बुधवार का इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। डॉ.रमेश पांडेय का कुलपति के रूप में 2 मार्च 2018 को कार्यकाल खत्म हो रहा था।
इधर, राज्यपाल सह कुलाधिपति ने रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ.यूसी मेहता को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्ति किया है। वह इस पद पर स्थायी नियुक्ति होने तक इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। बुधवार को इस संबंध में भी अधिसूचना जारी कर दी गई। बता दें कि राज्य सरकार ने राची कॉलेज को ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत इसके लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।