विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई की कलाई के लिए चाहिए खास राखी? रांची बाजार में ईवल आई से कस्टमाइज्ड सिल्वर राखी तक ढेरों वैरायटी

Published: Thu, 27 Aug 2026 11:22 AM (IST)

राँची के राखी बाजार में इस बार ईवल आई और नग वाली राखियां खास आकर्षण बनी हुई हैं, जिनकी मांग ...और पढ़ें

ईवल आई और नग वाली राखियां बाजार में छाईं।

ईवल आई और नग वाली राखियां बाजार में छाईं।

HighLights

  1. रांची में रक्षाबंधन के लिए राखियों की नई रेंज।

  2. ईवल आई और ब्रेसलेट लुक राखियां युवाओं की पसंद।

जागरण संवाददाता, रांची। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी के बाजार राखियों की रंग-बिरंगी रौनक से गुलजार हो गए हैं। अपर बाजार से लेकर मेन रोड, हरमू और कोकर तक राखियों की दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई है।

इस बार बाजार में पारंपरिक धागे वाली राखियों के साथ आधुनिक डिजाइन, नग, मोती, बच्चों के लिए फूल वाली राखी, कार्टून कैंरेक्टर और भगवान गणेश, श्रीकृष्ण प्रतीकों से सजी राखियों की नई रेंज उतारी गई है। इनमें सबसे ज्यादा आकर्षण बुरी नजर से बचाने वाली ईवल आई राखियों का देखने को मिल रहा है।

rakhi

दुकानों पर भाई, ब्रो, ब्रदर और वीर लिखी राखियों के साथ ईवल आई के कई डिजाइन उपलब्ध हैं। कहीं पूरी राखी को ईवल आई थीम पर तैयार किया गया है, तो कहीं इसमें मोती और चमकदार नग का इस्तेमाल किया गया है। नग और मोतियों से तैयार कुछ राखियां कलाई पर पहनने के बाद ब्रेसलेट जैसा लुक देती हैं।

युवाओं और महिलाओं में इन स्टाइलिश राखियों को लेकर खास उत्साह है। मेन रोड के राखी कारोबारी दीपक ने बताया कि हर वर्ष बाजार में नई डिजाइन की राखियां आती हैं, लेकिन इस बार नग वाली और ब्रेसलेट लुक की राखियों की मांग अधिक है। सिख समाज के धार्मिक प्रतीक खंडा के आकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।

rakhi

वहीं सूर्य के आकार में चमकदार नग से तैयार राखियां और नग से बने मोर डिजाइन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उन्होंने राखी बाजार करीब चार लाख रुपये का है और इस बार अच्छे कारोबार अब कर हुई है। सावन की अंतिम सोमवारी के बाद राखी खरीदारों की संख्या बढ़ी हैं।

rakhi

rakhi

मोतियों और चांदी के वर्क से सजी राखियां भी पसंद की जा रही हैं, जिनकी कीमत करीब 399 रुपये से शुरू है। वहीं भगवान की आकृति वाली धागे की राखियां करीब 180 रुपये से उपलब्ध हैं। ओम, श्रीराम, गणेश, महाकाल और सूर्य की आकृति वाली राखियां भी ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं।

rakhi

वहीं दूसरी ओर चांदी की कस्टमाइज्ड राखियों का भी क्रेज बढ़ा है। राखी बाजार में इस बार चांदी की कस्टमाइज्ड राखियां भी बहनों की पसंद बन रही हैं। राखी की चांदी को एक ब्रेसलेट की तरह भी उपयोग किया जा सकता हैं। बहने अपने भाईयों के लिए चांदी की राखी खरीद रही हैं। ऐसी राखी जिसे भाई रक्षाबंधन के बाद भी इन्हें संभालकर रख सेक। इनकी कीमत करीब 1000 से 7000 रुपये तक है।

ज्वेलरी विक्रेता अनु कुमार के अनुसार, इस बार कस्टमाइज्ड राखियों के कई आर्डर मिल रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मोर, ओम, भगवान गणेश, महाकाल, श्रीकृष्ण, श्रीराम और खाटू श्याम की आकृति वाली राखियां तैयार करा रहे हैं। चांदी और सोने में तैयार होने वाली इन राखियों में धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक डिजाइन का मेल देखने को मिल रहा है।

rakhi

राखी की तैयारी में अपर बाजार में चहल पहल बढ़ी। बहने राखी की तैयारी में राखी की खरीदारी से लेकर अपने लिए सजावट के सामान और हाथों में मेहंदी भी लगाई। मेहंदी डिजाइन में इंडियन मंडल, गोल टीकी, मंडला, राजस्थानी डिजाईन, फूल हैंड मेहंदी, महिलाओं ने लगाए।

मेहंदी लगाने वाले कृष्णा ने कहा कि राखी में बहनों ने इंडियन डिजाइन मेहंदी को प्राथमिकता दी। एक हाथों में पाम तक के मेंहदी की कीमत 500 रुपये हैं।

इंटरनेट मीडिया का शापिंग प्लेटफॉर्म में राखी किट, जिनमें राखी के साथ काजू की मिठाई, अक्षत और टीका हैंपर में हैं। जिसकी कीमत 900 रुपये से शुरू हैं। वहीं गिफ्ट में राखी मेकअप किट, चौकलेट हैंपर, ज्वेलरी सेट किट, परफ्यूम घड़ी गिफ्ट सेट है। जिसकी किमत 299 से 2000 तक में है।

mehendi

राखियों की कीमत

  • ईवल आई राखी - 350 रुपये
  • नग ब्रेसलेट लुक राखी - 350 रुपये
  • ईवल आई मोती राखी - 250 रुपये
  • खंडा आकृति राखी -180 रुपये
  • प्रीमियम ब्रेसलेट लुक राखी - 550 रुपये
  • चांदी की राखी - 100 से 5000 रुपये तक 

यह भी पढ़ें- राखी की मिठास पर महंगाई का असर! रांची में इन मिठाइयों के बढ़े दाम... बदल गया लोगों के गिफ्ट देने का अंदाज