विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरगोड़ा स्टेशन पर फेल हुआ रांची-नई दिल्ली राजधानी का इंजन, पीछे दूसरा इंजन लगा कर धकेल कर भेजी गई पिस्का

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:31 PM (IST)

रांची से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में अरगोड़ा स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

शंटिंग लाइन नहीं होने के कारण पीछे से इंजन लगाकर पिस्का ले जाई गई ट्रेन।

शंटिंग लाइन नहीं होने के कारण पीछे से इंजन लगाकर पिस्का ले जाई गई ट्रेन।

HighLights

  1. राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में अरगोड़ा के पास खराबी आई।

  2. शंटिंग लाइन न होने से पिस्का तक धकेलकर ले जाया गया।

  3. यात्रियों को दो घंटे से अधिक की देरी का सामना करना पड़ा।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में रविवार शाम तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अरगोड़ा स्टेशन के पास शाम 5:25 बजे इंजन में खराबी आने के बाद ट्रेन को पीछे से अतिरिक्त इंजन लगाकर धकेलते हुए पिस्का स्टेशन तक ले जाया गया।

वहां इंजन बदलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगा, जिससे ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ।

अरगोड़ा में शंटिंग लाइन नहीं होने से पिस्का ले गए ट्रेन

अरगोड़ा स्टेशन पर इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद रेलवे की ओर से दूसरा इंजन उपलब्ध कराया गया। हालांकि, अरगोड़ा स्टेशन पर शंटिंग लाइन नहीं होने के कारण वहां इंजन बदलने की व्यवस्था नहीं हो सकी।

इसके बाद अतिरिक्त इंजन को ट्रेन के पीछे लगाया गया और राजधानी एक्सप्रेस को धकेलते हुए पिस्का स्टेशन तक पहुंचाया गया। वहां खराब इंजन को हटाकर दूसरे इंजन को लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

18rcl_M_198_18102026_512

लोहरदगा स्टेशन पर दो घंटे से अधिक की देरी

इंजन में खराबी और उसे बदलने की प्रक्रिया के कारण राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी देर से आगे बढ़ सकी। ट्रेन को निर्धारित समय के अनुसार शाम छह बजे लोहरदगा स्टेशन पहुंचना था, लेकिन वह रात आठ बजे के बाद वहां पहुंची। इस तरह यात्रियों को दो घंटे से अधिक की देरी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के रास्ते में रुकने और इंजन बदलने की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ा। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में घर जाने वालों की भीड़, दो दिन में रांची स्टेशन पर 1.45 लाख यात्रियों की आवाजाही; होल्डिंग एरिया की व्यवस्था