Ranchi Power Cut: रांची के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, समय से निपटा लें अपना काम
रांची और आसपास के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित ...और पढ़ें

रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
HighLights
रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती होगी।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों में मरम्मत, पेड़ों की डालियों की छंटाई, हाईटेंशन (एचटी) तार लगाने और एलटी लाइन को एबी केबल में बदलने का काम किया जाएगा।
इसके कारण विभिन्न इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित जरूरी काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें।
अशोक नगर में दो चरणों में कटौती
अशोक नगर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत पेड़ों की डालियों की छंटाई की जाएगी। इसके कारण सुबह 9 से 10 बजे तक अलकापुरी, न्यू पुंदाग, भगतकोचा और डिबडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। वहीं, सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महावीर नगर फेज-1 और एसपी कालोनी समेत आसपास के इलाकों में आपूर्ति बंद रहेगी।
लालपुर और कोकर में एचटी तार लगाने का काम
आरडीएसएस योजना के तहत लालपुर क्षेत्र के पथलकुदुआ फीडर में हाईटेंशन तार लगाया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पथलकुदुआ चौक से गुड़िया पेट्रोल पंप चौक होते हुए नया टोली तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कोकर डिवीजन के चूनाभट्ठा फीडर अंतर्गत तिरिल रोड स्थित आदर्श विद्यालय के पास एक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। वहीं, कोकर डिवीजन कार्यालय और बैंक कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
चुटिया में भी प्रभावित रहेगी आपूर्ति
चुटिया के कृष्णापुरी फीडर में एलटी लाइन को एबी केबल में बदलने का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पावर रोड स्थित चुटिया उपकेंद्र के पास, चुटिया थाना के निकट और धूमसा टोली में छठ तालाब के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कृष्णापुरी फीडर के द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 में भी विद्युत कार्य के कारण आपूर्ति बाधित हो सकती है।
मोरहाबादी और आरके मिशन क्षेत्र में कटौती
न्यू मोरहाबादी फीडर के बनियाटोली नीचे बस्ती और बोडिया रोड के आसपास एक ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। आरके मिशन फीडर के आलम हास्पिटल के पास स्थित सत्तार कालोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओरमांझी में भी होगा मरम्मत कार्य
ओरमांझी क्षेत्र में 33 केवी रुक्का-पीएचईडी लाइन पर पेड़ों की डालियों की छंटाई और रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके अलावा बारीडीह चौक स्थित चायबगान पावर हाउस के बारीडीह फीडर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
कुच्चू फीडर के मंडरो टांड़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आरडीएसएस योजना के तहत स्टे फिटिंग और बाक्स लगाने का काम होगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड में घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
