सरेआम कर रहा था गर्लफ्रेंड की पिटाई, लोगों ने जमकर धुना-उठाकर थाने ले गई पुलिस; जानें पूरा मामला
राजधानी के रातू रोड के शिव दुर्गा मंदिर के पास यह लड़का अपनी दोस्त के साथ मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ समझकर इस युवक की जमकर पिटाई कर दी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:34 AM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के रातू रोड में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की सरेआम पिटाई कर रहा था। यह देख स्थानीय लोगों ने पहल किया और लड़के की जमकर धुनाई कर दी। फिर, पुलिस को सौंप दिया। लड़की एक स्कूल की छात्रा है। रातू रोड के शिव दुर्गा मंदिर के पास यह लड़का छात्रा के साथ मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ समझकर युवक की जमकर पिटाई भी की। इसकी सूचना पर सुखदेव नगर थाने की पुलिस पहुंची और युवक को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें