विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi News: 40 हजार फीट पर लडखड़ाया Indigo का विमान, 30 मिनट तक हवा में अटकी रही जान

Published: Fri, 11 Apr 2025 08:04 AM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2025 08:09 AM (IST)

Ranchi News दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के विमान खराब मौसम के कारण हवा में लगभग 30 मिनट तक ...और पढ़ें

हवा में चक्कर लगाता रहा इंडिगो विमान (जागरण)
हवा में चक्कर लगाता रहा इंडिगो विमान (जागरण)

जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi News: दिल्ली से रांची आने वाला इंडिगो का विमान (6 E 5298) गुरुवार को खराब मौसम के कारण लगभग 30 मिनट तक हवा में हिलता (टर्बुलेंस) रहा। विमान में सफर कर रहे यात्री सत्य प्रकाश ने बताया कि इंडिगो के विमान ने दोपहर 1:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरी। विमान दिल्ली से लगभग 350 किलोमीटर था।

अचानक दोपहर 2:20 बजे लगभग 40 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान लड़खड़ाने लगा। विमान के अंदर से कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। विजिबिलिटी शून्य थी।

विमान लड़खड़ाता देख सभी यात्री भयभीत हो गए। मेरे लिए इस प्रकार का पहला अनुभव था। मैं और अधिक भयभीत था। कई यात्रियों की मनोदशा ऐसी थी जैसे उनके जीवन का यह अंतिम दिन हो। लगभग 2:45 बजे स्थिति और भयावह हो गई। विमान के अंदर सभी यात्री व क्रू मेंबर चिल्लाने लगे।

हालांकि, इस विषम परिस्थिति में क्रू मेंबर तान्या यात्रियों के पास आई और सभी यात्रियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने यात्रियों से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। इससे खराब मौसम में भी विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आप सभी शांति बनाए रखें। इस प्रकार के हालात में सभी यात्रियों को मिलकर इस विषम परिस्थिति का सामना करना होगा।

हालांकि, पायलट ने काफी सूझ-बूझ के साथ अपराह्न तीन बजकर 38 मिनट पर बिरसा मुंडा एयपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई। इसके बाद विमान में बैठे यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्री सत्य प्रकाश ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद पायलट ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण विजिबिलिटी शून्य हो चुकी थी। इस कारण काफी परेशानी हुई।