विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो नेता शिबू सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री हेमंत भी रहे मौजूद

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 30 Apr 2023 09:39 PM (IST)

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को राज्यसभा सांसद और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल सीपी ...और पढ़ें

सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन से की मुलाकात।
सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन से की मुलाकात।

 रांची, ऑनलाइन डेस्क: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को राज्यसभा सांसद और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिबू के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। राज्यपाल ने ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने बताया शिष्टाचार भेंट

राधाकृष्णन ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया। राज्यपाल के शिबू सोरेन के आवास पर आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल सीपी, राधाकृष्णन शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरन एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे है।

शिबू सोरेन का जाना कुशल-क्षेम

इस मुलाकात को लेकर झारखंड सीएमओ के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन ने मोरहाबादी स्थित राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM भी मौजूद रहे।

केंद्र और राज्य सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच राज्यपाल राधाकृष्णन की शिबू सोरेन से उनके घर पर जाकर मुलाकात इस टशन को थोड़ा कम करने का काम कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।