विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RANCHI NEWS: जांच रिपोर्ट आने के बाद अंजुमन इस्लामिया का ऑडिट कराएगा प्रशासन

By Uttamnath PathakEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 09:01 AM (IST)

RANCHI NEWS अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि अंजुमन इस्लामिया की मतदाता सूची की जांच के बाद ...और पढ़ें

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि मतदाता सूची की जांच के बाद इसकी ऑडिट भी कराई जाएगी
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि मतदाता सूची की जांच के बाद इसकी ऑडिट भी कराई जाएगी

, मंत्री ने डीसी को दिया निर्देश

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि मिले मंत्री से

जागरण संवाददाता, रांची: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि अंजुमन इस्लामिया की मतदाता सूची की जांच के बाद इसकी ऑडिट भी कराई जाएगी इसके लिए उन्होंने किसी को दिशा निर्देश जारी किया है। मंत्री से उनके आवास पर मुस्लिम समाजिक संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और नियम का उल्लंघन कर फर्जी मतदाता सूची के सहारे हो रहे अंजुमन इस्लामिया रांची के चुनाव पर रोक एवं जांच के आदेश दिए जाने पर प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया।

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान ने मंत्री को बताया कि नियम के अनुसार तत्कालीन प्रबंधन समिति को अपना कार्याकाल समाप्त होने के चार माह पूर्व एक व्यक्ति को चुनाव संयोजक नियुक्त करना चाहिए था। लेकिन ऐसा न कर कार्याकाल समाप्त होने के बाद अंजुमन के मातहत कार्य करने वाले लोगों को संयोजक और सहायक संयोजक बना दिया गया। चुनाव कमेटी ने गलत तरीके से पोस्टर जारी कर 20 किमी क्षेत्रों वाले सैकड़ों ग्रामीण पंचायतों, मस्जिद मदरसों और समाजिक संस्थानों से 20 रुपये के शुल्क के साथ पहले आवेदन लिया और उसमें से 90 प्रतिशत लोगों को नियमों का हवाला देकर छांट दिया गया। वहीं, करीबी और रिश्तेदारों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय धार्मिक एवं समाजिक संगठन से दो और जिला स्तरीय संगठन से एक व्यक्ति को वोटर लिस्ट में लेना है। लेकिन कहीं पांच तो कहीं तीन और दो लोगों का वोटर लिस्ट नाम शामिल किया गया है। समाजसेवी हाजी हलीम ने बताया कि वक्फ बोर्ड की निगरानी में 2013 में हुए अंजुमन इस्लामिया चुनाव में 738 और 2018 में हुए चुनाव में 937 मतदाता थे और वर्तमान अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमिटी द्वारा जारी वोटर लिस्ट में 1800 से अधिक वोटर हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोटरों की संख्या तब जब दो वर्षों से शहर कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे जाहिर है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी पंचायत, कमेटी, संस्थानों और संस्था को शामिल किया गया है। ये नियम का उल्लंघन है, जिन पर कानूनी कारवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अब्दुल खालिक, मुसतक़ीम आलम, इरफान उजैर, इमरान अंसारी,अब्दुल मन्नान,मो वाहिद, ने मंत्री से अंजुमन इस्लामिया में वर्ष 2010 से अबतक का महालेखाकार से आडिट करवाने एवं निगरानी कमेटी बनाने की मांग की। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि रांची डीसी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है की चुनावी प्रक्रिया सहित वोटर लिस्ट की जांच की जाए। गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अंजुमन का आडिट कराया जाएगा और निगरानी कमेटी भी गठित की जाएगी।