Move to Jagran APP

66 सिटी बसों का परिचालन करेगा नगर निगम

रांची : अब रांची नगर निगम अपने बूते 66 सिटी बसों का परिचालन करेगा। नगर आयुक्त डॉ.शांतनु कुमार

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jan 2018 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 08:53 PM (IST)
66 सिटी बसों का परिचालन करेगा नगर निगम
66 सिटी बसों का परिचालन करेगा नगर निगम

रांची : अब रांची नगर निगम अपने बूते 66 सिटी बसों का परिचालन करेगा। नगर आयुक्त डॉ.शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि इच्छा की अभिव्यक्ति के तहत नए चालक व कंडक्टर नियुक्त किए जाएंगे। तीन-चार दिनों में सिटी बस सेवा शुरू हो जाएगी। आम जनता को होनेवाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही एक सिरे से सिटी बसों के परिचालन के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।

loksabha election banner

26 नई व 13 पुरानी बसें नगर निगम को की गई हैंडओवर

सोमवार तक ऑपरेटर सुरेश सिंह ने 26 नई व 13 पुरानी सिटी बसों को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने निगम को सूचित किया है कि शेष सभी पुरानी बसें खराब हैं। लिहाजा उन्हें बकरी बाजार स्थित निगम के स्टोर कार्यालय तक लाने के लिए क्रेन की जरूरत पड़ेगी। दिन में यह मार्ग व्यस्त रहता है। लिहाजा रात के समय ही पुरानी सिटी बसों को स्टोर कार्यालय तक पहुंचाना होगा।

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि एक पुरानी सिटी बस वर्तमान में ऑपरेटर किशोर मंत्री के पास है। शेष सभी पुरानी सिटी बसों में पूर्व ऑपरेटर ने बैट्री व टायर नया नहीं दिया था, जिसके कारण बसों का सेल्फ सिस्टम काम नहीं कर रहा है। 26 नई बसों का परिचालन 20,000 किमी. तक करने के बाद सर्विसिंग कराना अनिवार्य है।

'ऑपरेटर सुरेश सिंह के सिक्योरिटी मनी के 36 लाख रुपये जब्त कर लिए गए हैं। बसों की जांच कराने के बाद मरम्मत कार्य का आकलन किया जाएगा। मरम्मत पर होने वाले खर्च की वसूली भी उन्हीं से की जाएगी।'

- डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.