Move to Jagran APP

Coronavirus Update: कोरोना की रोकथाम को रांची नगर निगम ने किया केमिकल का छिड़काव

Coronavirus Ranchi Lockdown. रांची सहित पूरे झारखंड में अब तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 12:13 PM (IST)
Coronavirus Update: कोरोना की रोकथाम को रांची नगर निगम ने किया केमिकल का छिड़काव

रांची, जासं। राजधानी रांची में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम शहर को सैनिटाइज करा रहा है। शहर के कई इलाकों में निगम ने वाटर टैंकर में लगाए गए स्प्रिंकलिंग मशीन से 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का छिड़काव कर रहा है। बता दें कि रांची सहित पूरे झारखंड में अब तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। दूसरे प्रदेशों से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बना हुआ है। शहर के सैनिटाइज होने से इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।

loksabha election banner

स्कूल को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए प्रशासन से आग्रह

समाजसेवी आशुतोष तिवारी ने स्वेच्‍छा से चान्हो प्रखंड प्रशासन से क्रेटिव हार्ट पब्लिक स्कूल गुटुवा के 5 कमरों का इस्तेमाल आइसोलेशन वार्ड के रूप में करने का आग्रह किया है। राज्‍य में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य बिनोद टोप्पो ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्‍या के कारण आइसोलेशन वार्ड की जरूरत पड़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.