Move to Jagran APP

रांची नगर निगम अलग-अलग इलाकों में कराएगा सैनिटाइजेशन, कंटेनमेंट जोन वाले इलाके पर फोकस

रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रांची नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य त्वरित गति से करने का निर्णय लिया गया। निगम की ओर से सैनिटाइजेशन में हो रही देरी को लेकर आपत्ति उठने लगी है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 12:02 PM (IST)
रांची नगर निगम अलग-अलग इलाकों में कराएगा सैनिटाइजेशन। जागरण

रांची, जासं । रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रांची नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य त्वरित गति से करने का निर्णय लिया गया। निगम की ओर से सैनिटाइजेशन में हो रही देरी को लेकर आपत्ति उठने लगी है। लिहाजा निगम के आला अधिकारियों की तरफ से इस बारे में विशेष निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के तरफ से कहा गया है कि संक्रमण को रोकने के लिए रांची नगर निगम अपने जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वहन करेगा।

loksabha election banner

इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहे गए हैं। स्वच्छता कार्य से जुड़े अधिकारियों को एक बार फिर पूर्व की तरह ही मोर्चा संभालने के लिए कहा गया है। बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छता बेहद आवश्यक है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाके में दिन में दो बार सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जाना है। इस कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को पूरे एहतियात के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया है।

लगातार बढ़ रहे केस के कारण तेजी से बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन

राजधानी रांची में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में करीब 2023 कंटेनमेंट हैं। राजधानी रांची का अधिकांश इलाका इसकी जद में है। लिहाजा निगम क्षेत्र में आने वाले इलाकों पर विशेष फोकस करने के लिए कहा गया है।

सैनिटाइजेशेन के लिए नगर निगम को इस नंबर पर 06512200011 करें फोन

रांची, जासं । राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची नगर निगम कोरोना संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज करवा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके तहत ऐसे लोग जिनके घर से कोरोना संक्रमित निकला है। निगम के हेल्पलाइन नंबर 06512200011 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के 24 घंटे के अंदर निगम संबंधित व्यक्ति के घर को सेनेटाइज करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.