विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में महिला से दरिंदगी! प्रेम-प्रसंग के शक में सिर मुंडवाया; गांव में नंगे घुमाने की दी धमकी

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:13 PM (IST)

अनगड़ा के बानपुर में प्रेम-प्रसंग के आरोप में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंड दिया गया और ...और पढ़ें

विवाहिता पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर मारपीट।

विवाहिता पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर मारपीट।

जागरण संवाददाता, अनगड़ा। बानपुर में प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर एक विवाहिता के साथ जमकर मारपीट किया गया। इसके बाद आरोपितों ने महिला का सिर का पूरा बाल मुंड दिया गया। आरोपित अपने साथ बाल छिलने वाला मशीन व कैंची लेकर पहुंचे थे।

घटना शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब हुआ। हालांकि इस मामले की जानकारी अनगड़ा थाना को दे दी गई है। अनगड़ा थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है मामला?

बानपुर गांव की बेहराटोली निवासी निशा तिर्की को शक है कि उसके पति रवीन्द्र असुर का प्रेम-संबंध गांव के ही एक विवाहिता के साथ चल रहा है। रवीन्द्र पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है व महिला उसी के साथ रेजा का काम करती है। शनिवार को इसी शक को आधार मानकार निशा तिर्की अपनी मां मनीषा तिर्की व वार्ड सदस्य मुन्नी तिर्की के साथ पीड़िता के घर पहुंची।

पीड़िता को घर से खींचकर बाहर निकाला, तीनों ने पीड़िता को जमकर पीटा व उसके बाल मुंडवा दिए। घर के आगे सारी घटना होती रही, इस दौरान अनेक लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने भी पीड़िता को बचाने का साहस नही दिखाया। जाते-जाते पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दी तो पूरे गांव में नंगे घुमाएंगे।

ज्ञात हो कि दो माह पहले ही पीड़िता के नाबालिग बच्ची को बाल विवाह करने से डालसा के बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, शीला देवी व सुनीता कुमारी ने रोका था।

निशा तिर्की के पिता सुधीर तिर्की की 30 अगस्त 2026 की रात में निशा के भाई निक्की तिर्की ने शराब के नशे में हत्या कर दिया था। निशा अपनी माता मनीषा तिर्की के साथ दिल्ली के आनंद विहार में काम करती है। घटना के बाद से मां-बेटी बानपुर स्थित अपने घर में ही रह रहे है। निशा का पति रवीन्द्र असुर भी साथ में रहता है। भाई निक्की तिर्की को पिता की हत्या के आरोप में अनगड़ा थाना की पुलिस जेल भेज चुकी है।

मोबाइल फोन के कारण हुआ शक: निशा तिर्की को अपने पति रवीन्द्र असुर पर मोबाइल फोन पर लगातार पीड़ीता के साथ होती रही बातचीत से प्रेम-प्रसंग का शक हुआ। वह पिछले एक सप्ताह से लगातार अपने पति को वाच कर रही थी।

रवीन्द्र के साथ भी उसका प्रेम-विवाह ही हुआ है। चूंकी रवीन्द्र राजमिस्त्री व पीड़ीता उसी के साथ रेजा का काम करती थी। निशा दिल्ली में रहती थी, इन्ही कारणों से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। 

यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक पर डाला हाथ, पुलिस ने थाने तक निकाली बारात! पलामू में प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, GPS ने पकड़वाया