Move to Jagran APP

Ranchi: करमटोली के जमीन विवाद में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, पत्थरबाजी में आठ महिलाएं घायल

Jharkhand Crime News लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली में गुरुवार को दोपहर में डेढ़ एकड़ खाली प्लॉट के मालिकाना हक के लिए दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। आठ महिलाएं घायल हो गई। पहले पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही बाद में भीड़ हिंसक हुई तो अतिरिक्त जवान मंगवाने पड़े।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 18 Feb 2022 10:25 AM (IST)Updated: Fri, 18 Feb 2022 10:32 AM (IST)
Jharkhand Crime News: करमटोली के जमीन विवाद में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष

रांची, जासं। Jharkhand Crime News झारखंड की राजधानी रांची के बीचों बीच लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली में गुरुवार को दोपहर में डेढ़ एकड़ खाली प्लॉट के मालिकाना हक के लिए दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। गाली-ग्लौज के बाद अचानक लोग एक पक्ष के साथ आई भीड़ दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। भगदड़ मच गई। इस घटना में आठ महिलाएं घायल हो गई। सभी एक पक्ष की है। घायलों में ऋतु कुमारी, अनिता मुंडा, सुजाता मुंडा, सीता पाहन, आरती मुंडा, सुमित्रा मुंडा, बरसो मुंडा, रोशनी मुंडा घायल हो गई।

loksabha election banner

ऋतु नामक एक लड़की में गंभीर चोट लगी। आनन-फानन में उसे रिम्स के न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

लालपुर थाना की पुलिस भी मौके पर थी मौजूद

ताज्जुब की बात ये है कि जिस समय हंगामा मचा लालपुर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन हिंसक भीड़ को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। बात में बवाल बढ़ता गया तो अतिरिक्त फोर्स मंगवाना पड़ा। तब जाकर विवाद पर काबू पाया जा सका। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायत लालपुर थाना में दर्ज कराई है।

एक शिकायत करमटोली निवासी चंदन मुंडा की ओर दर्ज कराई गई है। जिसमें पहाड़ी मंदिर के समीप रहने वाला अजय तिर्की, करमटोली निवासी कैलाश हेम्ब्रम, विक्की तिर्की, अजु मुंडा, कृष्णा हेम्ब्रम सहित अन्य खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज, बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी शिकायत सुजाता मुंडा पति राम मुंडा के बयान पर दर्ज की गई है।

हमलोगों की खतियानी जमीन है: सुजाता मुंडा

पुलिस को दिये बयान में सुजाता मुंडा ने कहा कि यह हमलोगों की खतियानी जमीन है। इसका मामला जिला और कमिश्नर अदालत में भी चला। अदालत में हमलोगों के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके बाद वे जमीन की घेराबंदी कर रहे थे। 11.30 बजे अचानक अजय तिर्की 200-250 महिला पुरुष को लेकर आया और बाउंड्री तोड़ने लगा। रोकने पर आरोपितों ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद अचानक हमला बोल दिया।

पांच दिन पहले भी हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार जमीन के मालिकाना हक को लेकर पांच दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसकी शिकायत जब लालपुर थाना से की गई तो पुलिस ने दोनों पक्षों को कागजात लेकर बुलाया था। दोनों ही पक्ष अपनी जमीन बता रहे हैं। स्थिति की गंभीरता नहीं समझ सकी पुलिस, रोका जा सकता था हिंसक झड़प इस जमीन को लेकर पिछले एक माह से अलग-अलग दावेदार सामने आते हैं। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। लालपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी भी है। इसके बाद भी गंभीरता नहीं दिखायी।

अगर पांच दिन पहले शुरू हुई विवाद में कार्रवाई की होती तो हिंसक झड़प की घटना को रोका जा सकता था। पुलिस अब कह रही है कि सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर आरोपितों की पहचान होगी इसके बाद कार्रवाई किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.