विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RIMS प्रबंधन की लापरवाही फिर उजागर, बाथरूम में गिरने से आइसीयू में भर्ती धनबाद के पत्रकार की मौत

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Thu, 13 Aug 2020 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 04:45 PM (IST)

Ranchi Coronavirus Update पहले भी रिम्‍स के कोविड वार्ड के आइसीयू में बाथरूम में गिरने से मरीज की जान जा चुकी है। सीएम के संज्ञान लेने के बाद भी लापरवाही में कोई सुधार नहीं हुआ।

RIMS प्रबंधन की लापरवाही फिर उजागर, बाथरूम में गिरने से आइसीयू में भर्ती धनबाद के पत्रकार की मौत
RIMS प्रबंधन की लापरवाही फिर उजागर, बाथरूम में गिरने से आइसीयू में भर्ती धनबाद के पत्रकार की मौत

रांची, जासं। धनबाद के पत्रकार संजीव सिन्हा की मौत गुरुवार को रिम्स के कोविड वार्ड में आइसीयू के बाथरूम में गिरने से हो गई है। मौत में रिम्स प्रबंधन की लापरवाही की बात सामने आ रही है। रिम्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। गुरुवार की सुबह उन्हें बाथरूम जाना था। आइसीयू में बाथरूम तक ले जाने वाला कोई नहीं था। स्थिति गंभीर होने के बाद भी खुद से बाथरूम तक गए।

काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तो कर्मचारियों ने डॉक्टर को सूचना दी। बाथरूम में देखने के बाद वे बेसुध पड़े हुए थे। बेड तक लाते हुए उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि 15 दिन पहले भी बाथरूम में गिरने से धनबाद के ही एक वृद्ध की मौत हो गई थी। इसमें भी रिम्स प्रबंधन की लापरवाही की बात सामने आयी थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसी को जांच का आदेश दिया था। वहीं इस तरह के मामले का दोहराव ना हो, इसपर भी ध्यान देने को कहा गया था। बावजूद रिम्‍स प्रबंधन की लापरवाही के कारण बाथरूम में गिरने से उनकी मौत हो गई। 50 वर्षीय मरीज कोविड वार्ड के आइसीयू में डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में भर्ती थे। संजीव सिन्‍हा दैनिक जागरण में आसनसोल में संवाददाता थे। वे आस्थमा से पीड़ित थे। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। इसी दौरान कोरोना से भी संक्रमित हो गए।

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद निवासी दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।