विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग के नाम पर हो रही लाखों की अवैध वसूली,आमजन के साथ निगम को भी लगा रहे चपत

By Vikash kumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 13 Feb 2023 05:41 PM (IST)

शहर में पार्किंग के नाम पर लाखों की अवैध वसूली हो रही हैं। नियम के अनुसार दोपहिया वाहन से पांच ...और पढ़ें

शहर में पार्किंग के नाम पर हो रही लाखों की अवैध वसूली
शहर में पार्किंग के नाम पर हो रही लाखों की अवैध वसूली

जागरण संवाददाता, रांची : शहर में पार्किंग के नाम पर लाखों की अवैध वसूली हो रही हैं। नियम के अनुसार, दोपहिया वाहन से पांच रुपये और चार पाहिया से दस रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाना चाहिए। शहर में कहीं भी इस नियम का पालन नहीं हो रहा। वाहनों से पार्किंग के नाम पर दस से पचास रुपये तक की वसूली हो रही है।

आम लोगों को चपत लगा रहे ठेकेदार

प्रतिदिन हजारों लोग विभिन्न पार्किंग स्थलों पर गाड़ी पार्क करते है। निगम अधीन शहर में लगभग 30 पार्किंग स्थल हैं, जिसका टेंडर दिया हुआ है। ठेकेदार आम लोगों के साथ निगम को भी चपत लगा रहे हैं। इससे एक ओर जहां आमलोगों की जेब से ज्यादा पैसे निकल रहे हैं, वहीं निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

नहीं लग रहा अवैध वसूली पर लगाम

इस तरह अवैध तरीके से वसूली की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। नगर निगम अवैध वसूली करने वालों के लिए चेतावनी भी जारी करता है लेकिन अवैध वसूली पर लगाम नहीं लग रही है। जब जागरण संवाददाता ने शहर के पार्किंग स्थलों का जायजा लिया, तब पाया कि सभी जगह पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही हैं।

मेन रोड पर लगा है नगर निगम का पार्किंग शुल्क बोर्ड

मेन रोड में कई स्थलों पर निगम पार्किंग शुल्क का रेट बोर्ड लगा है। इसमें दो पहिया से दस रुपये और चार पहिया वाहन से चालीस रुपये पार्किंग शुल्क अंकित है। नगर निगम की ओर से निर्धारित शुल्क के अनुसार दो पहिया वाहनों से पांच रुपये और चार पहिया वाहनों से बीस रुपये है। शायद ही लोग इस तथ्य को जानते हैं कि पहले दस मिनट तक के लिए पार्किंग निशुल्क हैं लेकिन होता यह है कि गाड़ी खड़ी करते ही पैसा ले लिया जाता है।

नगर निगम ने क्या कहा

रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय इस बाबत सवाल करने पर उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों से अवैध वसूली की सूचना मिलती है तो कारवाई होगी। तय पार्किंग शुल्क से अधिक रुपये लेने वाले ठिकदारों को चिन्हित करते हुए टेंडर रद्द करने के साथ-साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।