विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची अवैध शराब मामला: बिहार के पूर्व राजद एमएलसी और रेडिको खेतान ने दिया जवाब, डीसी करेंगे समीक्षा

Published: Thu, 16 Jul 2026 10:20 AM (IST)

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगिनी लीकर्स से अवैध शराब बरामदगी मामले में पूर्व एमएलसी सुबोध राय और रेडिको खेतान सहित ...और पढ़ें

सिर्फ झारखंड के लिए शराब की बाॅटलिंग का लाइसेंस, सेल इन दिल्ली, यूपी का लगा था स्टीकर।

सिर्फ झारखंड के लिए शराब की बाॅटलिंग का लाइसेंस, सेल इन दिल्ली, यूपी का लगा था स्टीकर।

HighLights

  1. तरंगिनी लीकर्स से अवैध शराब बरामदगी का मामला।

  2. पूर्व एमएलसी सुबोध राय, रेडिको खेतान ने जवाब सौंपा।

  3. रांची डीसी करेंगे जवाबों की समीक्षा, कार्रवाई पर निर्णय।

राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के रांची के ओरमांझी स्थित बाटलिंग प्लांट तरंगिनी लीकर्स प्राइवेट लिमिटेड से अवैध शराब की बरामदगी मामले में जारी शो-काज का जवाब सभी आरोपितों ने दे दिया है।

जिनसे जवाब मांगा गया था, उनमें बाटलिंग प्लांट तरंगिनी लीकर्स के संचालक, शराब कंपनी रेडिको खेतान व संबंधित क्षेत्र के उत्पाद दारोगा रूपेश कुमार शामिल थे। रूपेश कुमार ने पहले ही अपना जवाब दे दिया था कि उनकी अनुपस्थिति में उक्त अनियमितता हुई थी। अब पूर्व एमएलसी व रेडिको खेतान का भी जवाब रांची स्थित सहायक आयुक्त उत्पाद कार्यालय को मिल गई है।

तीनों ही आरोपितों के बयान की समीक्षा रांची के उपायुक्त के स्तर पर होगी। समीक्षा के दौरान जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर डीसी आरोपितों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकते हैं। सहायक आयुक्त उत्पाद ने उपायुक्त रांची से बाटलिंग प्लांट तरंगिनी लीकर्स प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस को रद करने की अनुशंसा की थी।

जवाब की समीक्षा के बाद उपायुक्त लाइसेंस रद करने सहित अन्य सभी बिंदुओं पर निर्णय ले सकते हैं। इससे पूर्व उपायुक्त के स्तर से एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनकी उपस्थिति में तरंगिनी बाटलिंग प्लांट के सील ताला को खोलकर उसके भीतर के स्टाक का मिलान किया जाना है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्पाद विभाग रांची की टीम ने गुप्त सूचना पर तरंगिनी बाटलिंग प्लांट में छापेमारी की थी, जिसमें 303 पेटी अवैध विदेशी शराब व 70 पेटी बियर की थी। सभी शराब पर फार सेल इन दिल्ली एंड उत्तर प्रदेश अंकित था, जबकि तरंगिनी को केवल झारखंड के लिए शराब बाटलिंग की अनुमति थी।

अवैध शराब की बरामदगी के बाद छापेमारी टीम ने पूर्व एमएलसी सुबोध राय व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और इस मामले में रांची के ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूरे मामले की छानबीन जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।