विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI T20 मैच देखने वालों के लिए अच्छी खबर: रांची के होटलों में कमरे खाली, ऑनलाइन बुकिंग पर 40% तक छूट 

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:24 PM (IST)

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर उत्साह है, लेकिन होटलों में अभी भी कमरे खाली हैं। होटल संचालक दर्शकों ...और पढ़ें

रांची के होटल खाली। फाइल फोटो

रांची के होटल खाली। फाइल फोटो

HighLights

  1. रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए होटल उपलब्ध।

  2. ऑनलाइन बुकिंग पर 35-40% तक की आकर्षक छूट।

  3. 8 से 10 अक्टूबर तक होटल कारोबार में तेजी की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।

यह मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कांप्लेक्स में खेला जाएगा। होटल कारोबारियों को इस मैच से अच्छे कारोबार की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान में अधिकांश होटलों में कमरे खाली हैं।

कुछ होटलों में बुकिंग हुई है, जबकि रेलवे स्टेशन, मेन रोड, बिरसा चौक, एयरपोर्ट रोड और हिनू के आसपास के होटल दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं। कई होटलों में मैच को लेकर अच्छी बुकिंग हुई है, जबकि अन्य इलाकों में कमरों की उपलब्धता बनी हुई है।

कई नामी होटलों में कमरे उपलब्ध

शहर के कई नामी होटलों में कमरे उपलब्ध हैं, जैसे रमाडा, पार्क प्राइम, होटल सत्याविल्ला प्राइम, होटल जेड स्क्वायर, क्रिस्टल रेसीडेंसी, होटल महाराजा इन, होटल आर्या, होटल युवराज, होटल मीरा और होलीडे होम।

होटल प्रबंधन ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न श्रेणी के कमरे उपलब्ध करा रहा है। रांची में कमरे की कीमत 1500 रुपये (एसी) से लेकर 14000 रुपये तक है।

डीलक्स से लेकर फैमिली रूम तक की सुविधा

होटलों में ठहरने वाले ग्राहकों के लिए डीलक्स, सेमी डीलक्स, एग्जिक्युटिव, स्वीट और फैमिली रूम की सुविधा उपलब्ध है। इन कमरों के साथ ब्रेकफास्ट, वाई-फाई, एसी, गर्म-ठंडा पानी, टीवी और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

मैच को देखते हुए होटल संचालक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आनलाइन बुकिंग पर भी ऑफर दे रहे हैं।

मेक माय ट्रिप जैसे प्लेटफार्म पर कई होटलों के कमरों की बुकिंग पर 35 से 40 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। कुछ होटल संचालक सीधे बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भी किराये में छूट दे रहे हैं।

8 से 10 अक्टूबर तक कारोबार बढ़ने की उम्मीद

होटल संचालकों को उम्मीद है कि 8, 9 और 10 अक्टूबर को होटल कारोबार में तेजी आएगी। मैच देखने के लिए बाहर से आने वाले दर्शकों के अलावा टीम, आयोजकों और अन्य लोगों के रुकने से भी होटल कारोबार को फायदा मिलने की संभावना है। रांची में छोटे-बड़े मिलाकर 400 से अधिक होटल हैं।सभी होटलों के कमरे अभी तक फुल नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: चार्टर्ड विमान से आज रांची पहुंचेंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, 10 अक्टूबर को इंदौर रवानगी