विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, शादी-ब्याह के मौसम में रांची के सर्राफा बाजार में बढ़ी खरीदारों की उम्मीद

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:31 AM (IST)

रांची में शादी के लगन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। विशेषज्ञ आने वाले दिनों में और गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ने की संभावना है।

शादी के लगन से पहले सोना करीब 6000 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये से अधिक टूटी।

शादी के लगन से पहले सोना करीब 6000 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये से अधिक टूटी।

HighLights

  1. सोना 6000 रुपये, चांदी 10 हजार रुपये से अधिक टूटी।

  2. रांची में कीमतों में नरमी से खरीदारों को मिली राहत।

  3. विशेषज्ञ आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जता रहे।

जागरण संवाददाता, रांची। शादी-ब्याह के लगन का मौसम शुरू होने के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगी धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। कीमतों में गिरावट से शादी के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, सोने-चांदी के भाव में और कमी आने की आस में कई ग्राहक खरीदारी को लेकर इंतजार भी कर रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमत में ओर भी गिरावट देखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों के बीच शनिवार को सराफा बाजार में चांदी की कीमत में करीब सात प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। चांदी शुक्रवार को 1,70,000 था, 8 हजार रुपये से अधिक टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

वहीं, सोने की कीमत में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई और 24 कैरेट सोना लगभग छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,21,719 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं सोना 22 कैरेट शुक्रवार को 1,22,600 रुपये से टूटकर 1,19,900 रुपये पहुंच गया है। हालांकि, अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है।

शादी की खरीदारी पर पड़ेगा असर

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार कीमतों में गिरावट से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके घरों में आने वाले दिनों में शादी है। सोने के आभूषणों के साथ चांदी के पायल, बिछिया, बर्तन और पूजा सामग्री की खरीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है।

हालांकि, ग्राहक फिलहाल भाव पर नजर बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि जिस तरह से सोना-चांदी की कीमत में गिरावट आ रही है, यह रेट टूटकर सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम व चांद एक लाख 10 हजार रुपये तक चला जाएगा। बाजार में लगातार सोना-चांदी की कीमत गिरने से ग्राहकों में काफी खुशी है। वहीं निवेशकों में यह चिंता का विषय बना हुआ है।

क्या है 10 दिनों का रेट

  • 11 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,30,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,94,000 प्रति किलो
  • 12 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,29,800 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,93,000 प्रति किलो
  • 13 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,90,000 प्रति किलो
  • 14 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,88,000 प्रति किलो
  • 15 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,88,000 प्रति किलो
  • 16 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,26,400 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,83,000 प्रति किलो
  • 17 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,83,000 प्रति किलो
  • 18 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,72,000 प्रति किलो
  • 19 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,22,600 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,70,000 प्रति किलो
  • 20 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,22,600 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,70,000 प्रति किलो
  • 21 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,19,900 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,62,000 प्रति किलो
  • 22 नवंबर को 22 कैरेट सोना की कीमत 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 1,58,000 प्रति किलो

क्या कहते एक्सपर्ट

सोना-चांदी की कीमत में आने वाले दिनों में लगातार गिरावट हो सकती है। लोग अब पहले की तरह सोना-चांदी नहीं खरीद रहे है। बढ़े हुए कीमत के कारण व प्रधानमंत्री के अपील के बाद सर्राफा बाजार में काफी गिरावट आई है। उम्मीद है कि कीमत कम होने से बाजार में उछाल आएगा।
-जितेंद्र वर्मा, अध्यक्ष, सोना-चांदी व्यवसाय समिति, रांची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।