विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले रांची गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद, रेलवे ने बताया भारी ट्रैफिक जाम का कारण

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:30 PM (IST)

दिल्ली में संभावित भारी ट्रैफिक जाम के कारण 10 अक्टूबर 2026 को रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें ...और पढ़ें

10 अक्टूबर 2026 को रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद।

10 अक्टूबर 2026 को रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद।

HighLights

  1. रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद।

  2. दिल्ली में संभावित भारी ट्रैफिक जाम के कारण फैसला।

  3. CJP के बड़े प्रदर्शन से पहले ट्रेनों का रद होना।

जागरण संवाददाता, रांची। दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए रांची से नई दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। रेलवे के अनुसार, कल 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात बाधित होने की आशंका है।

इसी कारण शुक्रवार (9 अक्टूबर) दोपहर 2 बजे के बाद अपने मूल स्टेशन से रवाना होने वाली और शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें स्रोत स्टेशन से ही रद्द कर दी गई हैं।

इसमें ट्रेन संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.10.2026) भी शामिल है। यह ट्रेन सामान्यतः रांची से 16:25 बजे चलती है और अगले दिन करीब 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

रेलवे का आधिकारिक कारण

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के आसपास संभावित भारी सड़क जाम। रेलवे ने यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए यह कदम उठाया है।

सीजीपी के प्रदर्शन का कनेक्शन

यह फैसला दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन से ठीक पहले लिया गया है।

कई रिपोर्ट्स में प्रदर्शन के कारण भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह कन्फर्म नहीं किया है कि ट्रेनों के रद होने का सीधा संबंध सीजीपी के प्रदर्शन से है।

यात्रियों के लिए सलाह

  • जिनके पास 12877 समेत प्रभावित ट्रेनों के टिकट हैं, वे तुरंत IRCTC, NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन पर स्टेटस चेक करें।
  • रद ट्रेनों के टिकटों की पूरी वापसी नियमों के अनुसार मिलेगी।
  • वैकल्पिक यात्रा विकल्पों की तलाश करें और घर से निकलने से पहले दोबारा पुष्टि जरूर कर लें।

रांची और झारखंड के यात्री ध्यान रखें। स्थिति बदलने पर रेलवे की ओर से और अपडेट आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर दो नए टिकट काउंटर और चार-पांच एटीवीएम लगेंगे, रांची स्टेशन का साउथ गेट दिसंबर तक होगा तैयार