विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट में काॅकरोच और एक्सपायरी मिठाई मिली, कुप्पूस्वामी के पनीर में स्टार्च की मिलावट

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:04 PM (GMT+05:30)

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर कुप्पूस्वामी रेस्टोरेंट से 15 किलो मिलावटी पनीर और कावेरी रेस्टोरेंट से ...और पढ़ें

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: मिलावटी पनीर, एक्सपायरी मिठाई और हानिकारक रंग वाले छोले।

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: मिलावटी पनीर, एक्सपायरी मिठाई और हानिकारक रंग वाले छोले।

HighLights

  1. कुप्पूस्वामी में 15 किलो मिलावटी पनीर नष्ट।

  2. कावेरी रेस्टोरेंट में एक्सपायरी मिठाई मिली।

  3. छोले में हानिकारक रंग, 10 किलो नष्ट।

जागरण संवाददाता, रांची। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को राजधानी के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी और चांदनी चौक के पास कावेरी रेस्टोरेंट के निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। कुप्पूस्वामी के किचेन परिसर में गंदगी मिली, वहीं पनीर में स्टार्च की मिलावट पाई गई।

टीम ने करीब 15 किलो पनीर नष्ट कराया। इसके अलावा एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलें भी नष्ट कराई गई। संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, कावेरी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान काकरोच पाए गए और एक्सपायरी मिठाई मिली। टीम ने मिठाई नष्ट कराते हुए संचालक को नोटिस थमाया है।

छोले में मिला हानिकारक रंग, 10 किलो नष्ट कराया

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आक्सीजन पार्क के आसपास ठेले-खोमचे, चाट, पिज्जा और केक की दुकानों की भी जांच की। इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) वैन से चाट, सास, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। जांच में छोले में हानिकारक रंग पाया गया। इसके बाद करीब 10 किलो छोले नष्ट कराए गए।

ढककर खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने और बेचने, दस्ताने, एप्रन तथा टोपी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। साथ ही खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या उसमें रखकर नहीं बेचने की हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और पवन कुमार तथा प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की ओर से चलाया गया।अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।