विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में भारतीय सेना की फायरिंग रेंज में लगी आग, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

Published: Sat, 24 Jan 2026 03:48 PM (IST)

झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बरियातू पहाड़ी पर टायरों के बड़े स्टॉक में भीषण आग लग ...और पढ़ें

HighLights

  1. रांची के बरियातू पहाड़ी पर टायरों के स्टॉक में आग।

  2. भारतीय सेना इस जगह का उपयोग फायरिंग अभ्यास के लिए करती है।

  3. फायर टेंडर और प्रशासन आग बुझाने व बचाव में जुटे।

जागरण संवाददाता रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू फायरिंग रेंज परिसर में रखे टायरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि कुछ देर के लिए इलाके में दृश्यता भी कम हो गई।

WhatsApp Image 2026-01-24 at 3.53.14 PM

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं ताकि आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोका जा सके।

असमाजिक तत्वों पर शक

सेना के जवानों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आग किसी असामाजिक तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी।

WhatsApp Image 2026-01-24 at 3.53.15 PM

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- चतरा में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई फेमस ब्रांड के नकली बोतल जब्त, 6 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- एक ही सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगी, चिता की आग ठंडी होने से पहले आई पत्नी की मौत की खबर