दुर्गा पूजा में तबीयत बिगड़ी तो घबराएं नहीं, रांची में 5 जगह तैनात रहेगी 108 एंबुलेंस; नोट कर लें नंबर
रांची में दुर्गा पूजा के लिए 17 से 20 अक्टूबर तक विशेष आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ शुरू की गई हैं। शहर ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
17 से 20 अक्टूबर तक आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध।
पांच प्रमुख स्थानों पर 108 एंबुलेंस तैनात की गई।
जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में विशेष चिकित्सा व्यवस्था की है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार 17 से 20 अक्टूबर तक शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर 108 एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा तीन स्थानों पर डाक्टरों, मेडिकल कर्मियों और एंबुलेंस के साथ रैपिड रिस्पांस टीम 24 घंटे तीन शिफ्ट में सुबह छह बजे से तैनात रहेगी। इन टीमों को निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी करनी होगी, ताकि दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने या अन्य आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
राजधानी में अल्बर्ट एक्का चौक, सदर थाना कोकर और नगर नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में डाक्टरों और मेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जगन्नाथपुर थाना, धुर्वा थाना ओपी, वृंदावन कालोनी दुर्गा पूजा समिति (चिरौंदी), सुजाता चौक और रातू रोड पर 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई है।
यह व्यवस्था 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को जिला भंडार से आवश्यक दवाएं और आपातकालीन चिकित्सा सामग्री लेकर निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
तीन स्थानों पर तीन पालियों में ड्यूटी
फिरायालाल चौक, सदर थाना कोकर और नगर नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में चिकित्सा दल तैनात रहेंगे। पहली पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक और तीसरी पाली रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में डॉक्टर, मेडिकल कर्मी और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
इन स्थानों में प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 12 बजे तक 108 एंबुलेंस पाराकर्मियों के साथ तैनात रहेगी
- जगन्नाथपुर थाना परिसर
- धुर्वा थाना ओपी
- वृंदावन कालोनी दुर्गा पूजा समिति, चिरौंदी, बोड़िया रोड
- सुजाता चौक
- रातू रोड
जिलों में भी अलर्ट रहने का निर्देश
दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में चौबीस घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान दुर्घटना या अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल
टीम ए : अल्बर्ट एक्का चौक
6 से 2 बजे तक- फर्स्ट शिफ्ट संपर्क नंबर 7870020393
2 से 9 बजे रात्रि तक- सेकेंड शिफ्ट संपर्क नंबर 9430200257
9 से सुबह 6 बजे तक- थर्ड शिफ्ट संपर्क नंबर 9507077227
टीम बी : सदर थाना, कोकर
6 से 2 बजे तक- फर्स्ट शिफ्ट संपर्क नंबर 7479632761
2 से 9 बजे रात्रि तक- सेकेंड शिफ्ट संपर्क नंबर 7004066935
9 से सुबह 6 बजे तक- थर्ड शिफ्ट संपर्क नंबर 9431338221
टीम सी : नगर नियंत्रण कक्ष
6 से 2 बजे तक- फर्स्ट शिफ्ट संपर्क नंबर 993905037
2 से 9 बजे रात्रि तक- सेकेंड शिफ्ट संपर्क नंबर 9504276995
9 से सुबह 6 बजे तक- थर्ड शिफ्ट संपर्क नंबर 7903188781
यह भी पढ़ें- रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
यह भी पढ़ें- वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे को मिलेगी रफ्तार! 141 किमी सड़क के लिए वन स्वीकृति मिली
