बालिका वधू बनने से बाल-बाल बची नाबालिग, जानें कैसे रुकी शादी
राजधानी रांची के सिल्ली छाता टांड़ में नाबालिग लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी रामफल कुशवाहा का पुत्र सुमित कुमार के साथ 10 जून को होनी थी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 11:18 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:27 AM (IST)
रांची, जेएनएन। रांची में प्रशासन की पहल पर एक नाबालिग बालिका वधू होने से बच गई। जानकारी के मुताबिक सिल्ली छाता टांड़ में नाबालिग लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी रामफल कुशवाहा का पुत्र सुमित कुमार के साथ 10 जून को होनी थी। गुप्त सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम नाबालिग के घर पहुंची एवं परिजनों को समझा-बुझाकर शादी रोक दी। शादी रोकने में बीडीओ उदय कुमार, थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश मुंडा आदि शामिल थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें