Disproportionate Assets Case:पूर्व मंत्री एनोस एक्का मामले में कल अदालत सुनाएगी फैसला
Disproportionate Assets Case सीबीआइ ने एनोस के अलावा उनकी पत्नी मेनन एक्का रिश्तेदार जयकांत बाड़ा दीपक लकड़ा गिदियन एक्का रोशन मिंज इब्राहिम एक्का को भी आरोपित बनाया है।
रांची, जासं। झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत मंगलवार को अपना फैसला सुना सकती है। एनोस पर मंत्री रहते हुए 16 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सीबीआइ ने एनोस के अलावा उनकी पत्नी मेनन एक्का, रिश्तेदार जयकांत बाड़ा, दीपक लकड़ा, गिदियन एक्का, रोशन मिंज, इब्राहिम एक्का को भी आरोपित बनाया है। मालूम हो कि भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर 2008 में निगरानी ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है। बाद में हाई कोर्ट के निर्देश पर 10 अगस्त 2010 को सीबीआइ द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में दो चार्जशीट पहला 27 जनवरी 2012 एवं दूसरा 11 दिसंबर 2012 को दायर की गई थी। थी। आरोप गठन 23 अगस्त 2012 को हुआ था।
पूर्व मंत्री पर आय से 16 करोड़ रुपया अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप
पूर्व मंत्री पर आय से 16 करोड़ रुपया अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सीबीआइ की ओर से दर्ज किए गए आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। एनोस पर मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। चार्जशीट के बाद एनोस एक्का पर 23 अगस्त 2012 को आरोप गठित हुआ था।