Move to Jagran APP

Ranchi Corona Update: रांची में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 35; जानें ताजा हाल

Ranchi Corona Cases झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज धनबाद में 6 जमशेदपुर में 8 हजारीबाग 5 गढ़वा में 4 और रांची में 3 कोरोना मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:27 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:22 AM (IST)
Ranchi Corona Update: रांची में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 35; जानें ताजा हाल
Ranchi Corona Update: रांची में आज 03 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 35; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Corona News झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज धनबाद में 6, जमशेदपुर में 8, हजारीबाग 5, गढ़वा में 4 और रांची में 3 कोरोना मरीज मिले। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2525 पर पहुंच गया है। आज साहिबगंज और पाकुड़ में 2 नए मामले सामने आए हैं। बोकारो, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और दुमका में आज एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।

loksabha election banner

लातेहार और जामताड़ा में अब सभी मरीज हो गए स्वस्थ

राज्य में कोरोना के मरीज लगातार वायरस को शिकस्त देते हुए ठीक हो रहे हैं। बुधवार को भी 47 मरीज स्वस्थ हुए। इधर, जांच में तेजी आने के कारण 35 नए संक्रमित की पहचान भी हुई। इनमें से अधिसंख्य की ट्रेवल हिस्ट्री है। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में आठ, धनबाद में छह, हजारीबाग में पांच, गढ़वा में चार, रांची, साहिबगंज तथा पाकुड़ में दो-दो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, दुमका, गोड्डा, बोकारो में एक-एक नए संक्रमित की पहचान हुई।

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 579

वहीं, पूर्वी सिंहभूम तथा गुमला में 11-11, बोकारो में सात, जामताड़ा में पांच, देवघर तथा लातेहार में चार-चार, पलामू, रामगढ़ में दो, सिमडेगा तथा रांची में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। लातेहार में अब सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 579 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल मामले 2525 हो गए हैं जिनमें 1931 स्वस्थ हो चुके हैैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 76 फीसद से भी अधिक हो गई है।

झारखंड में बुधवार को 35 कोरोना संक्रमित मिले

  1. धनबाद : 06
  2. पूर्वी सिंहभूम : 08
  3. हजारीबाग : 05
  4. गढ़वा : 04
  5. रांची : 03
  6. साहिबगंज : 02
  7. पाकुड़ : 02
  8. गुमला : 01
  9. लोहरदगा : 01
  10. दुमका : 01
  11. गोड्डा : 01
  12. बोकारो : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.