Ranchi Corona News: रांची में 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, एक गर्भवती फिर संक्रमित; जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus Cases News Update राजधानी रांची में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक गर्भवती महिला शामिल हैं।
रांची, जेएनएन। Ranchi Coronavirus Cases News Update राजधानी रांची में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक गर्भवती महिला शामिल हैं। रांची के 2 मामले में एक मामला अनगड़ा प्रखंड का है और दूसरा हरमू इलाके का है। दोनों महिलाएं है। हरमू वाली महिला गर्भवती है। वह पहले से ही रिम्स में भर्ती है। इधर झारखंड में शनिवार को कुल 20 नए मामले अबतक सामने आ चुके हैं। इनमें 11 कोडरमा, 4 सिमडेगा, 3 जमशेदपुर और 2 रांची से कोरोना संक्रमण के मामले की पुष्टि हुई है।
आज के ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 पर पहुंच गई है। जबकि इन कोरोना संक्रमितों में से 142 अब संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी राज्य में 205 पॉजीटिव केस हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अबतक 4 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
हिंदपीढ़ी में अब सिर्फ एक मरीज, रांची ऑरेंज जोन में
राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट और रांची के लार्ज कंटेनमेंट जोन हिंदीपीढ़ी अब कोरोना को मात देकर इस संक्रमण से बाहर निकलने की ओर अग्रसर है। यहां ज्यादातर मरीज स्वस्थ हो चुके हैैं औ्र अब यहां सिर्फ एक कोरोना का सक्रिय मरीज रह गया है। यहां अब मरीज सर्वे का काम किया जा रहा है। जल्द ही इसके कंटेनमेंट जोन को छोटा करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी 3000 घरों को केटेनमेंट जोन से बाहर करने की तैयारी चल रही है। वहीं लगातार स्वस्थ हो रहे मरीज और कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में हो रही कमी के कारण अब रांची जिला रेड जोन से बाहर आकर ऑरेंज जोन की श्रेणी में आ गया है। रांची जिले में कोरोना संक्रमण के अब केवल 17 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 10 मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए हैं। उपायुक्तराय महिमापत रे ने शनिवार को बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 112 केस में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं।
रांची में कोरोना के अब केवल 17 सक्रिय मामलेउ
धर रांची के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने कहा कि हिंदपीढी़ के कई क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्राइमरी और सेकेंडरी कांटेक्ट के केस नहीं आए हैं। पुरानी रांची, निजाम नगर, लेक रोड और छोटा तालाब सहित अन्य इलाकों के कुछ क्षेत्र हैं, जिन्हें कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रेड जोन से भले ही रांची ऑरेंज जोन में आ गई है, लेकिन लॉकडाउन में कोई भी ढील नहीं दी जाएगी।एसडीओ ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया में तीन एक्टिव केस थे, जिसमें दो स्वस्थ हो गए हैं। ऐसे में हिंदपीढ़ी क्षेत्र में अब कोरोना संक्रमित सिर्फ एक ही मरीज है जो 19 मई को पॉजिटिव पाया गया था।