Move to Jagran APP

Coronavirus Ranchi: रांची में आज 22 कोरोना पॉजिटिव, एक और मौत, झारखंड में कुल 23 मौतें; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में गुरुवार को 167 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:36 AM (IST)
Coronavirus Ranchi: रांची में आज 22 कोरोना पॉजिटिव, एक और मौत, झारखंड में कुल 23 मौतें; जानें ताजा हाल
Coronavirus Ranchi: रांची में आज 22 कोरोना पॉजिटिव, एक और मौत, झारखंड में कुल 23 मौतें; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में गुरुवार को 171 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। आज के ताजा मामलों में लातेहार में 11, लोहरदगा में 9, सिमडेगा में 6 और हजारीबाग में 5 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3208 पर पहुंच गया है। लातेहार में सीआरपीएफ के 10 जवान और एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्‍य में आज एक कोरोना संक्रमित की मौत के बाद आंकड़ा 23 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देवघर के 63 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत

देवघर जिले के रहने वाले 63 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार को निजी अस्पताल मेदांता में इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध कोरोना संक्रमित था। दो दिन पूर्व उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिसके बाद निजी अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। उसके चेस्ट में कई तरह के इंफेक्शन और निमोनिया की परेशानी थी। 5 जुलाई को अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने लाया गया था। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कराया।

जिसके बाद सैंपल लेकर कोविड टेस्ट के लिए भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट 2 दिन पूर्व पॉजिटिव मिली। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल के ही कोविड वार्ड में शिफ्ट कर उसका इलाज किया जा रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण गुरुवार की सुबह 11:15 बजे उसकी मौत हो गई। बताते चले कि इसकी मौत से राज्य में आंकड़ा बढ़कर 23 हो चुका है। इससे पूर्व एक ही दिन में 4 मौतें हुई थी, जिनमें 2 रिम्स और 2 जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती थे।

मौत के बाद बॉडी मोर्चरी में, आज होगा जिला प्रशासन के सहयोग से अंतिम संस्कार

इधर, संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन शव लेकर घर जाना चाहते थे, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने जिल प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, मरीज अस्पताल के ही किसी कर्मचारी के रिश्तेदार थे। जो बारियातू स्थित जोड़ा तालाब के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का रहने वाला है। उसके सैंपल जांच की भी तैयारी चल रही है।

झारखंड में गुरुवार को मिले 171 कोरोना पॉजिटिव, 01 मौत

  • बोकारो : 26
  • रांची : 22
  • जमशेदपुर : 20
  • लातेहार : 11
  • लोहरदगा : 09
  • सिमडेगा : 06
  • हजारीबाग : 05

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.