Move to Jagran APP

Ranchi Corona Cases Update: रांची में आज फिर 01 युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Ranchi Corona Cases Update झारखंड में बुधवार को अबतक 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें 8 नए मामले सिमडेगा 6 पलामू और एक पॉजिटिव केस राजधानी रांची से सामने आया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 05:37 PM (IST)
Ranchi Corona Cases Update: रांची में आज फिर 01 युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ranchi Corona Cases Update: रांची में आज फिर 01 युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जासं। झारखंड में बुधवार को अबतक 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें 8 नए मामले सिमडेगा, 6 पलामू और एक पॉजिटिव केस राजधानी रांची से सामने आया है। बोकारो के गोमिया में भी एक कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। रांची के कोकर के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। 3 मामले लातेहार, एक रामगढ़ और एक कोरोना संक्रमित की पहचान कोडरमा व गुमला में हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 749 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में बुधवार को कुल 791 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इसमें 784 निगेटिव मिले हैं। आज कुल सात कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 20 मरीज निग‍ेटिव रिपोर्ट के बाद आज स्‍वस्‍थ हुए हैं। रिम्‍स से सामने आए नए कोरोना संक्रमितों में 5 पलामू, एक कोडरमा और एक रामगढ़ का मरीज शामिल है। इस तरह आज अबतक 22 पॉजिटिव मामले पकड़ में आए हैं। रिम्स के लैब से 7 मामले निकले।

इधर सिमडेगा में 8 नए मामलों के बाद अभी रांची के कोकर इलाके से भी एक पॉजिटिव मामला मिला है। यहां 19 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। निजी पैथ लैब में इस युवक की कोरोना की जांच हुई थी। सिविल सर्जन डॉ वी बी प्रसाद ने बताया कि युवक के बारे में और जानकारी ली जा रही है। वहीं उसे रिम्स कोविड वार्ड लाने के लिए जिला प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है। मेडिकल टीम द्वारा उसे जल्द रिम्स के कोविड वार्ड में लाकर दाखिल कराया जाएगा।संक्रमित युवक के बारे में बताया गया है कि वह कोकर इलाके के भाभा नगर का रहने वाला है।

झारखंड में बुधवार को मिले 22 कोरोना पॉजिटिव

  1. सिमडेगा : 08
  2. रांची : 01
  3. बोकारो : 01
  4. लातेहार : 03
  5. पलामू : 06
  6. गुमला : 01
  7. कोडरमा : 01
  8. रामगढ़ : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.