Move to Jagran APP

Ranchi Corona Update: रांची के सिल्ली में एकसाथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 408 पर; जानें ताजा हाल

Ranchi Corona Update राजधानी रांची के सिल्‍ली इलाके में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रिम्‍स ने आज कुल 13 नए मामलों की पुष्टि की है। झारखंड में आज 27 मामले मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:40 AM (IST)
Ranchi Corona Update: रांची के सिल्ली में एकसाथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 408 पर; जानें ताजा हाल
Ranchi Corona Update: रांची के सिल्ली में एकसाथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 408 पर; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Corona Update राजधानी रांची के सिल्‍ली इलाके में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रिम्‍स ने आज कुल 13 नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें 10 रांची, 2 गढ़वा आौर एक मामला रामगढ़ से सामने आया है। राज्‍य में सोमवार को अबतक कोरोना के कुल 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें एक कोरोना केस जमशेदपुर भी सामने आया है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमिताें का आंकड़ा 408 पर पहुंच गया है। राज्‍य में अबतक 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

झारखंड में आज मिले 31 कोरोना संक्रमित

  1. रांची : 10
  2. लातेहार : 05
  3. सिमडेगा : 03
  4. प सिंहभूम : 03
  5. बोकारो : 02
  6. गढ़वा : 02
  7. खूंटी : 01
  8. पलामू : 01
  9. जमशेदपुर : 01
  10. रामगढ़ : 02
  11. गुमला : 01

सोमवार को मिले 31 ताजा मामलों में रांची के 10, लातेहार के 5, सिमडेगा के 3 कोरोना मरीज शामिल हैं। बोकारो और गढ़वा में दो-दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। गुमला, पलामू और जमशेदपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। सभी कोरोना संक्रमितों को तत्‍काल ही कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधिति इलाके में सुरक्षा एहतियात बरते जा रहे हैं। संक्रमण प्रभावित इलाके की बैरिकेडिंग की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.