विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के बाद रांची में भिड़े कांग्रेसी-भाजपाई, BJP ऑफिस के घेराव पर बवाल; एक-दूसरे पर फेंके टमाटर-अंडे और पत्थर

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 23 Jul 2026 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:45 PM (IST)

रांची में नीट पेपर लीक और जेपीएससी भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। भाजपा कार्यालय के घेराव ...और पढ़ें

HighLights

  1. कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया।

  2. दोनों पक्षों के बीच टमाटर, अंडे, पत्थर चले।

जागरण संवाददाता, रांची। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान गुरुवार को हरमू इलाके में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू मैदान से मार्च निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने भाजपा कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी के दौरान माहौल और गर्मा गया। कुछ देर बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंके गए।

देखते ही देखते विवाद बढ़ा और पथराव की घटना भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव की चपेट में आने से कई मीडियाकर्मी घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, एसडीओ समेत कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव कर वापस लौट गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी अपने-अपने स्थानों से चले गए।

प्रदर्शन समाप्त होने के बावजूद एहतियात के तौर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जारी रखी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

 

यह भी पढ़ें- JPSC में महासंग्राम! सुरक्षा घेरा तोड़ जेपीएससी मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों युवा, 30 मिनट के घेराव से थर्राया प्रशासन

यह भी पढ़ें- JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, TDPL के निदेशक रामवीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद CID के रडार पर कई बड़े नाम