विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेब सीरीज 'डॉ डॉन' में नजर आएंगे रांची के मनोज, झारखंड के कई लोकेशन में हो रही शूटिंग

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Thu, 19 Nov 2020 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 12:16 PM (IST)

इस फिल्म के लेखक और निर्देशक जिशान कादरी तथा डायरेक्टर सैयद अहमद अफजल हैं। इसमें रांची के युवा रंगमंच से जुड़े बहुत से कलाकार काम कर रहे हैं। मनोज स्वांसी हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्मित फिल्म परीक्षा द फाइनल टेस्ट में नजर आए थे।

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव झाबरी के मनोज कुमार स्वांसी।
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव झाबरी के मनोज कुमार स्वांसी।

रांची, जासं। गैंग्स आफ वासेपुर के निर्देशक जिशान कादरी की वेब सीरीज डा. डॉन में सिल्ली विधानसभा के छोटे से गांव झाबरी के मनोज कुमार स्वांसी एक कैदी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग रांची के पुराना जेल परिसर में चल रही है। रांची काॅलेज, धुर्वा और रांची के विभिन्न लोकेशन में इसकी शूटिंग होनी है। डा. डॉन मराठी वेब सीरीज की हिंदी रीमेक है।

इसे मराठी में फर्रा के नाम से जाना जाता है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक जिशान कादरी तथा सैयद अहमद अफजल के निर्देशन में शूटिंग चल रही है। फिल्म गली बॉय के एक्टर नकुल रोशन सहदेव और अनुप्रिया गोयनका लीड रोल में नजर आएंगे। साथ में रांची के युवा रंगमंच से जुड़े बहुत से कलाकार काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में झारखंड के बहुत सारे कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला है।

इस वेब सीरीज के लाइन प्रोड्यूसर रीतेश गुप्ता हैं। प्रोडक्शन वाले कोरोना मानकों का ध्यान रखते हुए काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्मित फिल्म परीक्षा : द फाइनल टेस्ट में पुलिस कांस्टेबल की सहायक भूमिका के रूप में मनोज स्वांसी नजर आए थे। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। मनोज स्वांसी की और भी कई सारी हिंदी फिल्म आने वाली है जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।