विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन युवक धराए; 8 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त

By Shakti SinghEdited By: Nishant Bharti
Published: Sat, 10 Jan 2026 04:49 PM (IST)

रांची पुलिस ने एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

रांची में संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश

रांची में संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश

HighLights

  1. रांची में संगठित बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़।

  2. तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ चोरी की बाइकें बरामद।

  3. फर्जी कागजात बनाकर बेचने की थी तैयारी।

जागरण संवाददाता, रांची। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह सभी बाइक का नंबर बदलकर इसे बेचने की तैयारी में थे इसके लिए वह फर्जी कागजात भी बनाते थे।  

मामले की जानकारी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी पारस राणा ने  दी। इस दौरान जगरनाथपुर थाना प्रभारी सहित छापेमारी दल के अधिकारी भी उपस्थित थे।

हेसाग तालाब के पास से मिली थी सूचना

सिटी एसपी ने बताया कि 9 जनवरी  की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि हेसाग तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे हैं और नशापान व अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।

विशेष टीम बनाकर की गई छापेमारी

सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर जगरनाथपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने हेसाग तालाब और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर तीन युवकों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

रिसॉर्ट व सुनसान स्थानों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे हेसाग तालाब के पास स्थित रिसॉर्ट, सार्वजनिक भवनों और अन्य स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद बाइकों को ग्राहकों को बुलाकर बेच दिया जाता था।

निशानदेही पर आठ बाइक बरामद

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इनमें कुछ बाइक बिना नंबर प्लेट की भी हैं।

बरामद मोटरसाइकिलों में बुलेट 3, स्प्लेंडर प्रो  3, होंडा साइन 1, पैशन प्रो  1 है। गिरफ्तार आरोपितों में राज उर्फ विजय सिंह (20 वर्ष), विकास नगर रोड नंबर-02, सिंह मोड़, हटिया संतोष उर्फ करण ठाकुर (19 वर्ष), प्रेमनगर रोड नंबर-06, सिंह मोड़, हटिया, विनीत उर्फ प्रिंस पासवान (19 वर्ष), प्रेमनगर रोड नंबर-06, सिंह मोड़, हटिया शामिल हैं

पहले से दर्ज हैं कई मामले 

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।

अन्य सहयोगियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।