Move to Jagran APP

रांची के अंजनी कुमार सहाय अफ्रीकी देश मोरिटानिया के राजदूत नियुक्त Ranchi News

Jharkhand News. वे माली देश में भी भारत के राजदूत हैं। डॉक्यूमेंट्री मेकिंग में भी वे परचम लहरा चुके हैं। रांची के बरियातू के रहने वाले हैं। उनका ससुराल भी यहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 08:52 AM (IST)
रांची के अंजनी कुमार सहाय अफ्रीकी देश मोरिटानिया के राजदूत नियुक्त Ranchi News
रांची के अंजनी कुमार सहाय अफ्रीकी देश मोरिटानिया के राजदूत नियुक्त Ranchi News

रांची, जासं। माली में भारत के राजदूत अंजनी कुमार सहाय अफ्रीकी देश मोरिटानिया के भी राजदूत नियुक्त किए गए हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। वे रांची के बरियातू के रहने वाले हैं। वे भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इसी वर्ष जनवरी में उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश माली में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था। अब उन्हें मोरिटानिया में भी भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

अंजनी सहाय ने पूर्वी यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में भी अपनी सेवा प्रदान की है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अंजनी सहाय डॉक्यूमेंट्री मेकिंग में भी अपना परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल 'द वल्र्ड इज वन' में दुनिया के विभिन्न देशों के हजार से ज्यादा सकारात्मक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की है, जिसमें अराउंड द वल्र्ड इन टू मिनट्स विशेष रूप से लोकप्रिय है। उनका ससुराल भी रांची के बरियातू में ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.