विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में अड़गोड़ा-पुंदाग फोरलेन सड़क परियोजना में तेजी, 4 गावों में 9.271 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी  

Published: Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM (IST)

राजधानी रांची में अड़गोड़ा से पुंदाग होते हुए नयासराय तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण तेज हो ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. अड़गोड़ा-पुंदाग-नयासराय फोरलेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण।

  2. नागड़ी अंचल के चार गांवों में 9.271 एकड़ भूमि अधिग्रहित।

  3. रांची में यातायात सुगम होगा, जाम से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अड़गोड़ा से पुंदाग होते हुए नयासराय तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना के लिए नगड़ी अंचल के मुदमा, पुंदाग, असपरोम और टुंडुल गांवों में कुल 9.271 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

सड़क निर्माण विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना से शहर के पश्चिमी हिस्से में यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है। प्रस्तावित सड़क अड़गोड़ा चौक से नयासराय रिंग रोड तक लगभग 6.175 किलोमीटर लंबी होगी।

सड़क को फोरलेन के रूप में विकसित करने के साथ-साथ आवश्यक स्थानों पर पुल निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद अड़गोड़ा, पुंदाग, कथल मोड़, नया सराय और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

रोजाना हजारों वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत

विभागीय अधिकारियों के अनुसार भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। यह सड़क रिंग रोड और शहर के प्रमुख मार्गों को बेहतर तरीके से जोड़ने का काम करेगी, जिससे रोजाना हजारों वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी।

तेजी से विकसित हो रहे पुंदाग और आसपास के क्षेत्रों में आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि फोरलेन सड़क बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और भविष्य में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

वर्तमान में अड़गोड़ा-पुंदाग मार्ग पर बढ़ते यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यह परियोजना राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

परियोजना के लिए प्रभावित भू-स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया भी चलाई जाएगी। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है, जिससे आने वाले वर्षों में रांची के इस हिस्से की तस्वीर बदल सकती है।

यह भी पढ़ें- MGM Hospital: बिना बड़े चीरे के निकाला गया घुटने का गैंग्लियन सिस्ट, अब दो दिन मिलेगी स्पेशल ओपीडी

यह भी पढ़ें- चतरा-लातेहार के लिए बड़ी खबर: NH-133B अब NHAI के हवाले, झारखंड-बिहार कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।