Move to Jagran APP

Ranchi Airport: दिल्ली के बदले जयपुर डायवर्ट हुए कई विमान, 4 घंटे देर से पहुंची एयर एशिया फ्लाइट; 3 उड़ानें रद

Ranchi Airport रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट आज खराब मौसम के चलते रद कर दी गईं। जबकि एयर एशिया की एक फ्लाइट ने शनिवार को यात्रियों की खूब फजीहत कराई। यह विमान दिल्‍ली से उड़कर चार घंटे की देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंची।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 03:56 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 10:24 AM (IST)
Ranchi Airport: दिल्ली के बदले जयपुर डायवर्ट हुए कई विमान, 4 घंटे देर से पहुंची एयर एशिया फ्लाइट; 3 उड़ानें रद
Ranchi Airport: एयर एशिया की विमान दिल्‍ली से उड़कर चार घंटे की देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंची।

रांची, जासं। Ranchi Airport एक दिन पहले दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से रांची आने वाली तीन फ्लाइट को रद कर दिया गया। दरअसल कई फ्लाइट दिल्ली न जाकर उन्हें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया था, जिस कारण सुबह आने वाली फ्लाइट रद रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि उन्हें फोन पर एसएसएस के माध्यम से सूचना दे दी गई थी। 3 फ्लाइट रद रहने के चलते बड़ी संख्‍या में यात्रियों को अपना जर्नी प्‍लान चेंज करना पड़ा।

loksabha election banner

यात्रियों को एसएमएस कर दी गई फ्लाइट रद की सूचना

सुबह 8.10 बजे रांची से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट, सुबह 7.15 बजे इंडिगो की रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट और सुबह 7.35 बजे रांची दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट रांची एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सकी। एक दिन पहले कई फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया था। इस कारण तीनों फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर पहुंच ही नहीं सकी।

दिल्ली की तीन फ्लाइटें रद, एक चार घंटे की देरी से पहुंची रांची एयरपोर्ट

दूसरी तरफ दोपहर 12.20 बजे रांची एयरपोर्ट पर दिल्ली से रांची आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर 4.20 बजे पहुंची। विलंब से विमान के पहुंचने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। चार घंटे के इंतजार के बाद विमान एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं रांची में मौसम के खराब होने से विमान के उड़ान में थोड़ा विलंब हुआ।

उल्लेखनीय है कि रांची एयरपोर्ट पर रोजाना औसतन 27 फ्लाइट उड़ान भरती है। जहां, कि एयरपोर्ट पर आवागमन यात्रियों की संख्या छह हजार से अधिक रहती है। वहीं, शनिवार को इनकी संख्या कम थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.