दीपावली के बाद रांची की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर; धुर्वा-दीपाटोली में बुरा हाल
दीपावली के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है, जो अब स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो ...और पढ़ें

अलग-अलग इलाके के अनुसार बदला है एक्यूआई, धुर्वा में सबसे अधिक।
HighLights
दीपावली के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता बिगड़ी।
धुर्वा में एक्यूआई 193, दीपाटोली में 191 दर्ज।
पटाखों और पीएम2.5 के कारण बढ़ा प्रदूषण स्तर।
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली की रात की आतिशबाजी का असर अब रांची की हवा पर साफ दिखने लगा है। त्योहार से पहले जो हवा मध्यम श्रेणी में थी, अब वो हवा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो गयी है। दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले तीन दिनों के उपलब्ध आंकड़े प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। सात नवंबर को रांची में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर मध्यम श्रेणी में था, जबकि नौ नवंबर को शहर के कई इलाकों में यह 193 तक पहुंच गया। कुछ स्थानों पर हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर स्तर पर दर्ज की गई। धुर्वा में एक्यूआई का लेवल 193 और दीपाटोली में 191 तक पहुंच गया था।
रांची में तीन दिन में बढ़ा 40 एक्यूआई
आंकड़ों के अनुसार 7 नवंबर को रांची का दैनिक औसत एक्यूआई 142 से 152 के बीच था। 8 नवंबर को यह बढ़कर 156 से 164 के स्तर पर पहुंच गया। 9 नवंबर को अलग-अलग समय पर दर्ज रियल टाइम आंकड़ों में एक्यूआई 163 से 189 के बीच रहा।
शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और अधिक दर्ज किया गया। सेक्टर-2 में एक्यूआई 193, दीपाटोली में 191, धुमसाटोली और गांधी नगर कॉलोनी में 189 तथा कोकर चौक में 186 दर्ज किया गया।
इन इलाकों में इतना एक्यूआई किया गया दर्ज
इलाका एक्यूआई
धुर्वा सेक्टर-2 193
दीपाटोली 191
धुमसाटोली 189
गांधीनगर कालोनी 189
कोकर चौक 186
पटाखों से निकलने वाले धुएं से बढ़ा प्रदूषण
पीएम2.5 (ये नाक और गले को पार करके सीधे फेफड़ों में घुस जाता है और वहां से खून में मिल जाता है) राजधानी की हवा में प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और महीन कण वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं।
नवंबर में तापमान में गिरावट और हवा की गति कम होने से भी प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। रात और सुबह के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस होने की आशंका है।
तापमान कम होने और हवा का फैलाव सीमित रहने से सूक्ष्म कण जमीन के नजदीक जमा हो सकते हैं। दिन में धूप निकलने और वातावरण में हलचल बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।
पिछले वर्ष ये आंकड़ा था कम
रांची में पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को दीपावली मनाई गयी थी । इसके बाद यहां प्रदूषण का आंकड़ा 170 एक्यूआइ दर्ज किया गया था। जबकि पिछले वर्ष भी पटाखे रात भर फूटे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।