एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी गई हिदी की किताबें
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को विश्व हिदी दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को विश्व हिदी दिवस मनाया गया। एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा के निर्देश पर यात्रियों को हिदी की किताबें दी जा रही हैं। यात्रियों को हिदी के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि हिदी दुनिया की सबसे आसान और अच्छी भाषा है। इसलिए आपस में ज्यादा हिदी भाषा में ही बातचीत करें। इस भाषा में लोग अपने उद्गार और अभिव्यक्ति अन्य भाषाओं की तुलना में अच्छे से कर सकते हैं। यात्रियों के बीच जो किताबें बांटी जा रही है उनमें हिदी के लेखकों की कहानी और नाटक की किताबें शामिल हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अभी 17 फ्लाइटें उड़ान भर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी फ्लाइट में आने-जाने वाले यात्रियों को हिदी दिवस के मौके पर हिदी की किताबों से रू-ब-रू कराया जाएगा। रांची एयरपोर्ट से लगभग साढ़े पांच हजार यात्री आना-जाना कर रहे हैं। इन सभी को किताबें बांटी जा रही हैं। सदैव शरणागति के भाव से करें भक्ति
जासं, रांची : हेहल बजरा कुंभा टोली में अखंड कीर्तन हुआ। आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने कहा कि गुरु मनुष्य के जीवन में होने वाली समस्याओं का सहज निदान करते हैं। इसलिए साधकों का कर्तव्य है कि वह सदैव शरणागति के भाव से खुद को भक्तिमय रखें। उन्होंने कहा कि भक्ति की मार्ग पर चलें। हमेशा दूसरों की बेहतरी के लिए कार्य करें। इसमें सभी का योगदान होना चाहिए। पूरा भक्तिमय माहौल में सभी कार्य लगातार करते रहें। इस अवसर पर आचार्य नभातीतानंद अवधूत, आचार्य पुष्पेंद्रानंद अवधूत, आचार्य रत्नमुक्तानंद अवधूत, आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत एवं आनंद मार्ग के महासचिव आचार्य चितस्वरूपानंद अवधूत थे।