Move to Jagran APP

Ramgarh Corona News: रामगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, सभी प्रवासी मजदूर; जानें ताजा हाल

रामगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र से आया था। 20 मई को सदर अस्पताल में युवक का सैम्पल लिया गया था। उसे दुलमी प्रखंड के चटाक स्कूल के क्वारन्टीन किया गया था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:00 AM (IST)
Ramgarh Corona News: रामगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, सभी प्रवासी मजदूर; जानें ताजा हाल
Ramgarh Corona News: रामगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, सभी प्रवासी मजदूर; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। रामगढ़ में आज 3 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 377 हो गई है। रामगढ़ डीसी के अनुसार इन तीन संक्रमितों में दो दुलमी प्रखंड के हैं। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव रामगढ़ शहरी क्षेत्र का है। आज के सभी कोरोना मरीज व्‍यस्‍क पुरुष हैं। आज का एक और कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र से आया था। 20 मई को सदर अस्पताल में युवक का सैम्पल लिया गया था। उसे दुलमी प्रखंड के चटाक स्कूल  के क्वारन्टीन किया गया था। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 377 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

रामगढ़ में मिले कोरोना संक्रमित 3 और मरीज

रामगढ़ जिले में गत 19 मई को महाराष्ट्र पुणे से पहुंचा प्रवासी मजदूर रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दुलमी प्रखंड के जामसिंघ गांव निवासी पॉजिटिव व्यक्ति का गत 20 मई को सदर अस्पताल में स्वैब टेस्ट कर जांच के लिए रांची भेजा गया था। इसके बाद से वह राजकीय मध्य विद्यालय चटाक में सरकारी क्वारंटाइन में था। देर शाम इसकी पुष्टि उपायुक्त संदीप सिंह ने की है।

पॉजिटिव मरीज को 108 एंबुलेंस से दुलमी बीडीओ विनय कुमार मिश्रा व प्रखंड अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ. ठाकुर मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय के कोविड अस्पातल में देर शाम भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।  गत 22 मई  को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें एक गोला प्रखंड से तथा दो मांडू प्रखंड के निवासी हैं। इससे पहले गत 17 मई को दो कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पुष्टि हुई थी।

ये दोनों मजदूर महाराष्ट्र से रामगढ़ पहुंचे थे। इनमें एक पतरातू प्रखंड व दूसरा मांडू प्रखंड का निवासी है। मांडू प्रखंड में पॉजिटीव मरीज गत 13 मई को महाराष्ट्र ठाणे से रामगढ़ आया था। इसी तरह दूसरा पतरातू प्रखंड का कोरोना पॉजिटीव महाराष्ट्र के पुणे से लौटा था। इसके बाद गत 20 मई को भी कुजू निवासी एक व्यक्ति पॉजिटीव पाया गया था। यह भी प्रवासी मजदूर था और इसे भी सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.