Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में एकसाथ मिले 9 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल
Ramgarh Corona Case रामगढ़ में आज 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अभी तक 24 कोरोना केस मिल चुके हैं। झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 523 पर पहुंच गया है।
रांची, जेएनएन। Ramgarh Corona Update Today झाररखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को एक साथ कुल 46 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इनमें 10 मरीज हजारीबाग के हैं। रामगढ़ में आज 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अभी तक 24 कोरोना केस मिल चुके हैं। झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 523 पर पहुंच गया है। कोडरमा में 7 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जमशेदपुर में 15 और धनबाद में भी आज 3 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज अबतक कुल 46 कोराेना संक्रमितों की पहचान की गई है। इधर राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने झारखंड में कोरोना से पांचवीं मौत की पुष्टि की है। गिरिडीह के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित की कोरोना से चलते मौत दर्ज की गई है।
झारखंड में शुक्रवार को अबतक मिले 46 कोरोना पॉजिटिव
- हजारीबाग : 10
- रामगढ़ : 09
- कोडरमा : 07
- जमशेदुपर : 15
- धनबाद : 03
- बोकारो : 02