Move to Jagran APP

Ramgarh Corona News: रामगढ़ में आज फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में आज 38 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 मामले सरायकेला खरसावां से सामने आए हैं। 8 मामले सिमडेगा और 6 नए कोरोना मरीज पलामू में मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 05:34 PM (IST)
Ramgarh Corona News: रामगढ़ में आज फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ramgarh Corona News: रामगढ़ में आज फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रामगढ़, जेएनएन। झारखंड में आज 38 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 मामले सरायकेला खरसावां से सामने आए हैं। 8 मामले सिमडेगा और 6 नए कोरोना मरीज पलामू में मिले हैं। इधर लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। रामगढ़ जिले में बुधवार को भी पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार चितरपुर प्रखंड के हैं और एक रामगढ़ से। सभी सरकारी क्वारंटाइन में हैं और ये लोग हाल में ही मुंबई से लौटकर आए हैं और सभी संक्रमित व्यस्क पुरुष हैं। इस आशय की पुष्टि देर रात उपायुक्त संदीप सिंह ने की है। इससे पूर्व मंगलवार को भी मिले 20 संक्रमितों में से 13 चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के थे। साथ ही सभी दूसरे राज्यों से रामगढ़ आए थे।

loksabha election banner

इसी के साथ जिले में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। वैसे जिले में कुल कोरोना संक्रमित 50 थे। इनमें से पांच लोग कोविड अस्पताल से ठीक होकर अपने-अपने घरों को चले गए। इससे पूर्व मंगलवार को जिले में एक साथ 20 कोरोना संक्रमित मिले थे। जो दूसरे राज्यों से रामगढ़ आए थे। इससे पूर्व गत 29 मई को एक साथ कोराना के नौ मरीजों की पुष्टि हुई थी। इससे पूर्व पांच लोग ठीक हो गए हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल से ठीक होकर वापस घर चले गए।

बुधवार को झारखंड में मिले कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मामले

  1. सरायकेला - 9
  2. सिमडेगा - 8
  3. पलामू - 6
  4. रामगढ़ - 5
  5. लातेहार - 3
  6. रांची - 1
  7. बोकारो - 1
  8. हजारीबाग - 1
  9. कोडरमा - 1
  10. पूर्वी सिंहभूम - 1
  11. पश्चिम सिंहभूम - 1
  12. गुमला - 1

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.