Move to Jagran APP

विहिप ने कहा, फरवरी के बाद अयोध्या में बनेगा भगवान राम का मंदिर, 23 को रांची में विशाल सभा

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (झारखंड-बिहार) केशव राजू ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर फरवरी के बाद बनना शुरू होगा।

By Edited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 09:34 AM (IST)
विहिप ने कहा, फरवरी के बाद अयोध्या में बनेगा भगवान राम का मंदिर, 23 को रांची में विशाल सभा
विहिप ने कहा, फरवरी के बाद अयोध्या में बनेगा भगवान राम का मंदिर, 23 को रांची में विशाल सभा

रांची, जेएनएन।  विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (झारखंड-बिहार) केशव राजू ने कहा कि फरवरी के बाद मंदिर का निर्माण शुरू होगा। प्रयागराज कुंभ में 31 जनवरी व एक फरवरी को संतों की बैठक होगी। इसके बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। 23 दिसंबर रविवार को रांची के हरमू मैदान में संकल्प सभा होगी। वे शुक्रवार को रांची में विहिप के प्रांत कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट भी मामले को लेकर गंभीर नहीं है।

loksabha election banner

उसकी प्राथमिकता में करोड़ों हिंदुओं की आस्था नहीं है, लेकिन समलैंगिकता उसकी प्राथमिकता में था। यह कैसा न्याय है? उन्होंने केंद्र सरकार से भी कहा कि वह जल्द अध्यादेश लाए और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे। अब हिंदू चुप बैठने वाला नहीं है। मंदिर निर्माण के लिए ही रांची में 23 दिसंबर को भव्य संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। हरमू के पटेल मैदान में एक बजे संकल्प सभा होगी। इसके पूर्व 16 को चान्हो में धर्मसभा होगी।

गांव-गांव में होगी भगवान राम की पूजा

केशव राजू ने कहा कि संतों के आह्वान पर 18 से 25 दिसंबर तक पूरे झारखंड प्रदेश में संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। गांव-गांव में भी भगवान राम की पूजा होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अयोध्या के पंचकोशी क्षेत्र में एक भी मस्जिद का निर्माण नहीं होना चाहिए। जगन्नाथ शाही करेंगे संबोधित पटेल मैदान में आयोजित संकल्प सभा को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही संबोधित करेंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांत सहकार्यवाह राकेश लाल, चित्रकूट धाम के संत सीताराम शरण, व वृंदावन से सुश्री लाडली शरण संबोधित करेंगी। प्रेसवार्ता में प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र नाथ सिन्हा, प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू, प्रांत सह मंत्री विजय कुमार पांडेय एवं महानगर मंत्री पारस नाथ मिश्र उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.