Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2020: आज भाइयों की कलाई पर बहनें बांध रहीं राखी, बरस रही शिव की कृपा

Raksha Bandhan 2020. बहनें शिव की पूजा कर अपने भाईयाें को राखी बांधें। सावन के आखिरी सोमवार को भक्त घरों में ही शिव आराधना कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 09:14 AM (IST)
Raksha Bandhan 2020: आज भाइयों की कलाई पर बहनें बांध रहीं राखी, बरस रही शिव की कृपा
Raksha Bandhan 2020: आज भाइयों की कलाई पर बहनें बांध रहीं राखी, बरस रही शिव की कृपा

रांची, जासं। आज पूरे राज्य में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोलास मनाया जा रहा है। राखी भाई-बहन के प्रेम को डोर से बांधने वाला त्योहार है। आज बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। इसके साथ ही बहनों को उपहार भी देते हैं। ज्योतिषाचार्य पं अजित मिश्रा बताते हैं कि ये इस सदी का पहला रक्षा बंधन है जब चतुर्योग में रक्षा बंधन मनाया जा रहा है।

loksabha election banner

सर्वार्थ-सिद्धि योग और आयुष्मान योग के चलते आज भाईयों को दीर्घायु का वर मिलेगा। आज सुबह भद्रा और राहुकाल 9.40 से पहले ही समाप्त हो रहा है। इस के बाद बहने भाईयों के को पूरे दिन राखी बांध सकती हैं। ये राखी इसलिए भी खास है क्योंकि आज महादेव की भी कृपा बरस रही है। आज राखी के साथ-साथ सावन की पांचवी और आखरी सोमवारी भी है। बहनों को आज राखी बांधने से पहले शिव की पूजा भी करनी चाहिए।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादातार भक्त पिछली सोमवारी की तरह भक्त आज भी अपने घरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं कुछ मंदिरों के बाहर गेट पर ही पूजा करते हुए भी देखे जा रहे हैं। शहर के कुछ मंदिरों के गेट पर शिव भक्तों के लिए अर्घा लगा दिया गया है। पहाड़ी बाबा में सावन के आखरी सोमवारी पर सुबह 4.30 बजे बाबा की विशेष पुजा की गयी। बाबा को दूध, दही, घी, मधु, और जल से मंत्रोचार के बीच स्नान कराकर श्रृंगार किया गया। सुबह 4.30 से 8.30 बजे से लगभग 50 हजार लोगों ने बाबा का ऑनलाइन दर्शन किया।

राखी के शुभ मुहुर्त

राखी के दिन सुबह 9.30 मिनट पर भद्रा खत्म हो रहा है। इसके बाद पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ है। राखी के दिन सुबह 9.31 से लेकर 11 बजे तक शुभ चौघड़ियां है। इसके साथ ही दोपहर 12.15 बजे से 01 बजे तक अभिजीत नामक मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 2.21 से शाम 7.20 तक चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया है।

राखी बंधन का शुभ मुहूर्त

शुभ योग : सुबह 9:41 से 10:46 तक

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:53 तक

अपराहन मुहूर्त : दोपहर 1:48 से शाम 4:29 तक

लाभ मुहूर्त : दोपहर 3:48 से शाम 5:29 तक

संध्या अमृत मुहूर्त : शाम 5:29 से 7:10 तक

प्रदोष काल : शाम 7:06 से रात 9:14 तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.