विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajnath Singh: झारखंड में उड़ान नहीं भर सका राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर, सड़क रास्ते से वाराणसी रवाना

Published: Sat, 21 Sep 2024 08:18 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर श्री बंशीधर नगर आया निजी हेलिकॉप्टर का फ्यूल ...और पढ़ें

सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

HighLights

  1. गढ़वा उपायुक्त ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र डीएम को दी सूचना
  2. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जागरण संवाददाता, गढ़वा। भाजपा के पलामू प्रमंडलस्तरीय संकल्प यात्रा की शुरूआत करने श्री बंशीधर नगर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर श्रीबंशीधर नगर आया निजी हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया।

फ्यूल खत्म होने के कारण हेलिकॉप्टर वापस नहीं जा सका। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के साथ सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

उपायुक्त ने मामले पर क्या कहा?

इस संबंध में पूछे जाने पर गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र डीएम को दे दी गई है।

उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ उन्हें रवाना किया गया है। हेलिकॉप्टर को गढ़वा हेलीपैड पर मंगा लिया गया है। फ्यूल भरने के बाद उसे वापस भेजा जाएगा।

घंटे भर के इंतजार के बात सड़क से निकले केंद्रीय मंत्री

बता दें कि हेलिकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने के कारण वह समय पर टेक ऑफ नहीं कर सका। दोनों मंत्री एक घंटे 10 मिनट तक श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय में बैठे रहे। शाम 5 बजकर 54 मिनट पर सड़क के रास्ते दोनों मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया की कुछ प्रॉब्लम के कारण सड़क के रास्ते जाना पड़ा है। भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि मेदिनीनगर में जाम के कारण उनके हेलिकॉप्टर का ईंधन समय से नहीं आ पाया।

जम्मू कश्मीर में है रक्षामंत्री का कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि रविवार को रक्षा मंत्री का जम्मू-कश्मीर में कई कार्यक्रम है। जिसके कारण रात में स्टे करने की जगह सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला लिया गया। अब वे सड़क के रास्ते वाराणसी जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने DA में की 16% की वृद्धि, पेंशनरों और किसानों को भी किया मालामाल, जानें आपको क्या मिला?

Bengal Flood News: बंगाल में बाढ़ के बीच ममता बनर्जी ने उठाया बड़ा कदम, मुश्किल में पड़ सकती है झारखंड सरकार