विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 11 से लोहरदगा टोरी होकर चलेगी, दो घंटे समय की होगी बचत

By Kanchan SinghEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 02:15 PM (IST)

Indian Railway रेलवे ने रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लोहरदगा रूट से परिचालन करने का निर्देश जारी कर दिया ...और पढ़ें

रेलवे ने रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लोहरदगा रूट से परिचालन करने का निर्देश जारी कर दिया है ।
रेलवे ने रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लोहरदगा रूट से परिचालन करने का निर्देश जारी कर दिया है ।

रांची, जासं। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लोहरदगा रूट से परिचालन करने का निर्देश जारी कर दिया है । लोहरदगा रूट से ट्रेन की सेवा शुरू होने से राजधानी ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर दो घंटे पहले पहुंचेगी। 11 नवंबर को दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन लोहरदगा रूट से रांची आएगी। अब तक ट्रेन बरकाकाना होते हुए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। दिल्ली से यह ट्रेन बुधवार को खुलेगी और रांची से यह ट्रेन गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

एक माह पहले इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ट्रेन के परिचालन की अविलंब घोषणा करने का आग्रह किया था। उस दौरान संजय सेठ ने बताया था कि इस मामले में मंत्री से उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही ट्रेन का परिचालन लोहरदगा रूट से शुरू हो जाएगा। फिलहाल रेलवे के इस आदेश के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जल्द ही टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

कामर्शियल स्टॉपेज के तौर पर ट्रेन को कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गढ़वा रोड और डालटनगंज में रोका जाएगा। इस ठहराव से झारखंड के लोहरदगा और गुमला के यात्रियों को सहूलियत होगी। अब तक राजधानी ट्रेन को पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर यात्रियों को जाना पड़ता था।