राजस्थान के युवक की रांची में मौत, होटल के कमरे में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस Ranchi News
Jharkhand Ranchi Latest News Update होटल के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में मौत होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 05:00 PM (IST)
रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची के एक होटल के कमरे में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई है। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के काली स्थान रोड स्थित एक होटल के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। युवक राजस्थान का रहने वाला है। बताया गया है कि वह पिछले 5 दिनों से होटल में था। होटल के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में मौत होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। राजस्थान के रहने वाले मृत युवक का नाम अनिल शकलानी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें