Move to Jagran APP

Weather Update: रिमझिम फुहारों से बदला झारखंड का मौसम, इन जिलों में आज भी बारिश Ranchi News

Rain in Ranchi. आज व कल के मौसम पूर्वानुमान में राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 06:46 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 07:58 PM (IST)
Weather Update: रिमझिम फुहारों से बदला झारखंड का मौसम, इन जिलों में आज भी बारिश Ranchi News
Weather Update: रिमझिम फुहारों से बदला झारखंड का मौसम, इन जिलों में आज भी बारिश Ranchi News

रांची, जासं। मानसून के आने की आहट के बीच राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं ने गर्मी से असहज हो रहे जनजीवन को राहत दी। यहां सुबह से ही मौसम खुशगवार रहा। आसमान में दोपहर बाद तक बादल बने रहे। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आगामी चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार व सोमवार को भी झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

शनिवार को देर शाम हल्की बारिश के बाद लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम में 5-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 6.0 व न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि डालटनगंज के अधिकतम तापमान में 6.0 व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश से सटे बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तक समुद्रतल से ऊपर 4.5 व 5.8 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश व गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

शर्मा ने बताया कि फिलहाल समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक एक टर्फलाइन बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में आगामी चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची       39.4       28.8

जमशेदपुर  42.6       29.2

डालटनगंज 44.7       32.4

बोकारो     41.7       29.1

चाईबासा   41.6       29.0

कांके       38.2       29.1

दुमका      40.0       27.7

पाकुड़      40.0       29.1

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

रांची        51         42

जमशेदपुर   47         50

डालटनगंज  38         24

बोकारो      53         44

चाईबासा    75         50

पिछले 10 दिनों में रांची का तापमान (डिसे. में)

तिथि    अधिकतम   न्यूनतम

06       33.2        25.5

07       34.0        25.2

08       36.6        24.7

09       38.8        26.0

10       41.0        26.2

11       40.5        25.4

12       41.2        26.7

13       38.1        22.0

14       38.7        28.5

15       39.4        28.8

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.