Move to Jagran APP

राजधानी में सुबह से जारी है झमाझम बारिश, इन जिलों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें ताजा अपडेट

राजधानी रांची में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रूक-रूकर झमाझम बारिश हो रही है। शहर में आद्रता का स्तर 99 प्रतिशत है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 07:15 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 07:15 AM (IST)
राजधानी में सुबह से जारी है झमाझम बारिश, इन जिलों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें ताजा अपडेट
राजधानी में सुबह से जारी है झमाझम बारिश। जागरण

रांची, जासं। राजधानी रांची में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रूक-रूकर झमाझम बारिश हो रही है। शहर में आद्रता का स्तर 99 प्रतिशत है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है। इसके उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। अगले 12 घंटों में ये पश्चिम बंगाल और उडीसा के तट पर डीप डिप्रेशन के रूप में टकराएगा। इसके कारण आज राजधानी रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ राज्य के पश्चिमी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। राज्य के मौसम में बदलाव 14 सितंबर के बाद से देखने को मिलेगा। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है।

loksabha election banner

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर रविवार की शाम से राजधानी रांची में दिख रहा है। इसके कारण रांची में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम से रात 8.30 बजे तक शहर में 14 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर के कई स्थान पर जल जमाव की स्थिति भी बनी। हालांकि बारिश कम होते ही पानी निकल गया। बारिश के बाद अचानक उमस काफी ज्यादा बढ़ गयी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात नौ बजे तक शहर में आद्रता का स्तर 99 प्रतिशत रहा।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 38 मिमी रिकार्ड की गयी। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची           30.0                        22.5

जमशेदपुर   33.1                        24.0

मेदिनीनगर   33.6                       25.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.