रांची रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, दुर्गा पूजा के बाद बढ़ी हलचल; दो स्पेशल ट्रेनों से मिली राहत
रांची रेलवे स्टेशन पर दुर्गा पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ सामान्य से अधिक रही, हालांकि दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली।

रांची रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
दुर्गा पूजा के बाद रांची स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़।
दो स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिली आवागमन में राहत।
आरपीएफ ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए की व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ी अधिक रही। हालांकि, भीड़ नियंत्रित थी। दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को राहत मिली।
हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल और रांची-शालीमार स्पेशल एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को बर्थ उपलब्ध होने से सहूलियत हुई। शालीमार स्पेशल की तुलना में बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अधिक रही।
स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती
वहीं, मौर्य एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस और वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ अधिक देखने को मिली। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, ताकि यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे।
दुर्गापूजा की छुट्टियों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों के कारण स्टेशन पर अगले एक से दो दिनों तक भीड़ थोड़ी अधिक रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- RPF की दलील पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे फाटक तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध
